05 अगस्त, 2012

खजुराहो में एड्स का खोफ


खजुराहो में एड्स का खोफ

छतरपुर/अगस्त १२,
जिले में एड्स के  खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता | यह कहना जिले के सी.एम.एच.ओ. डॉ. के.के.चतुर्वेदी का |  उन्होने इसके प्रमुख कारण भी बताये | उनका कहना है की जिले में निकले नॅशनल हाइवे, खजुरहो , और  बिजावर वा कंचनपुर जैसे कुछ इलाके इसकी बड़ी वजह है |
 डॉ. चतुर्वेदी के अनुसार खजुराहो में हर साल लगभग एक लाख विदेशी  और दो लाख के करीब देशी टूरिस्ट आता है | इनके लिए एड्स के टेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं है | हालांकि विदेशी टूरिस्ट का जब वीसा बनता है तभी एच.आई.वी.टेस्ट हो जाता है | वे कहते हें की एच.आई.वी. के नियंत्रण का एक मात्र तरीका है सुरक्षा | हम इसके लिए  खजुराहो के पांच सितारा होटल वालों से संपर्क करेंगे  ताकि हर होटल में  होटल मालिक  कंडोम मशीन लगवाए | वेशे इस तरह की मशीन खजुराहो के मुख्य चौराहे पर भी लगवाई जाना चाहिए | ताकि लोग बिनी किसी संकोच के कंडोम आसानी से ले सकें | किसी भी पर्यटक स्थल के लिए इस तरह की सुरक्षा जरुरी है |
खजुराहो में इसकी जरुरत के पीछे वे कहते हें की  यह सिर्फ खजुराहो के लिए ही जरुरी नहीं है इसके लिए  हमे जिले बिजावर के बहार गंज , और चंदला के कंचन पुर को  भी अनदेखा नहीं करना चाहिए | साथ ही जिले से निकालने वाले दो नेशनल हाइवे  और ढाबों पर रुकते ट्रक  , ये कुछ ऐसी बातें हें जिन पर सतर्कता आवश्यक है |