बफरजोन मामले में मुख्यमंत्री से मिले कृषि राज्यमंत्री
पन्ना टाईगर रिजर्व क्षेत्र के लिए बफरजोन का मुददा गर्माता जा रहा है | इसके लिए प्रस्तावित लगभग 1700 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र में रूंज बांध परियोजना का भी कुछ क्षेत्र शामिल है। इसके बफरजोन में शामिल हो जाने से प्रस्तावित बांध परियोजना का कार्य प्रभावित होगा। राज्यमंत्री कृषि तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भंेट करके प्रस्तावित बफरजोन से रूंज बांध क्षेत्र की 13.5 वर्ग किलो मीटर क्षेत्र को पृथक करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में वन मंत्री तथा जल संसाधन मंत्री को भी स्थितियों से अवगत कराया है।
परियोजना की जानकारी तथा बफरजोन से बांध क्षेत्र को अलग रखने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि रूंज बांध परियोजना में 269.70 करोड रूपये की लागत है। इससे अजयगढ़ विकासखण्ड के 36 गांव की 12550 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी। कई बार प्रयास के बाद शासन ने हाल ही में इस परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना अजयगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इसके क्षेत्र को बफरजोन में शामिल करने से परियोजना का कार्य प्रभावित होगा। जिले के विकास को दृष्टिगत रखते हुए तथा गरीबों के हित संबर्धन के लिए रूंज बांध क्षेत्र को बफरजोन में शामिल न किया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें