13 जुलाई, 2012

लुटेरे गाड़ी में भरकर लूट ले गए गैस सिलेंडर


लुटेरे गाड़ी में भरकर लूट ले गए गैस सिलेंडर 
छतरपुर/13/7/12/-छतरपुर से १०० किलो मीटर दूर  बक्स्वाहा कस्बे में एक एसी लूट की वारदात हुई की जिसने भी सुना हैरान रह गया | मुख्य मार्ग पर गैस एजेंसी से लुटेरों ने गैस सिलेंडर गाड़ी में भरकर चम्पत हो गए | पुलिस को सुबह साड़े सात बजे सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ११ बजे पहुंची | 

 बक्स्वाहा की कृतार्थ गैस एजेंसी के मालिक  राजू कुदरया ने बताया की  गोदाम पर  आज सुबह दो-तीन बजे के लगभग  लुटेरों ने धावा बोला | वे अपनी गाडी लेकर आये , गोदाम का टाला तोड़ा और ४०३  गैस सिलेंडर गाड़ी में भरकर चम्पत हो गए | सबेरे -सबेरे  ही इसकी सूचना  पुलिस को भी दी | सूचना मिलने के बाद पुलिस एक किलो मीटर का फासला तय करने में तीन घंटे का समय लगा | 
 पुलिस के टी.आई.योगेन्द्र कुमार नायक ने बताया की मामला दर्ज कर लिया है उनका   दावा है की वे अपराधियों को जल्द पकड़ लेंगे |

 छतरपुर के प्रमुख छात्र नेता निशांत का कहना है पिछले कुछ समय से छतरपुर जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति बदहाल हुई है , बक्स्वाहा की घटना भी अपराधियों के बुलंद हौसले की कहानी  ही कहते हें | 

भेंस के आगे हुए ट्रेन के ब्रेक जाम 

खजुराहो //१३ जुलाई १२ 
खजुराहो -उदयपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस (19665 ) से  जाने वाले यात्री आज सुबह तब परेशान हो गए जब  उन्हे  रास्ते में रुकना पडा | सुबह जैसे ही ट्रेन खजुराहो से रवाना हुई डुमरा रेलवे स्टेसन के नजदीक ही ट्रेन के सामने एक भेंस आ गई | भेंस को देख कर ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगा दिए | ब्रेक के लगते ही भेंस तो बच गई पर ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए | डेढ़ गहनते के बाद  ट्रेन रवाना हो सकी | 

कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...