22 दिसंबर, 2025

भाजपा भटक रही क्या सत्ता-लालच में

 सप्ताह की हलचल: 

भाजपा भटक रही क्या सत्ता-लालच में

धीरेन्द्र कुमार नायक एडवोकेट

2025 का तीसरा सप्ताह -  देश की राजनीति में इस सप्ताह ऐसा हंगामा मचा कि भैंस भी चौंक गई! बुन्देलखंडी कहावत याद आई - देर करेगा तो भैंस पडिया  जनेगी! आइए आगे की कथा जानते हैं | 

. भाजपा का 'नितिन नबीन' धमाका: 

चाणक्यनीति या जाति-जुगाड़?भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला लिया, मानो आसमान से बिजली गिरी ! बिहार के लोक निर्माण मंत्री नितिन नबीन  जिनके पापा ने विधायक की विरासत थमाई उन्ही  को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। नया साल आते ही पूर्ण अध्यक्ष घोषित हो जायेंगे |  बड़े कद्दावर चेहरे की तलाश में सालभर भटके, फिर ये युवा 'चमत्कार'!क्यों लिया ये फैसला? आरएसएस? सदस्य बोर्ड? नामुमकिन!

 ये तो पीएम, पूर्व अध्यक्ष और उनके 'चाणक्य मीडिया' का कमाल है। चाणक्यनीति याद कीजिए  सिंहासन पर कोई बैठे, लेकिन लगाम हाथ में रहे। ईडी-सीबीआई आज के विषकन्या हैं! मेरा नजरिया? जातिवाद से ऊपर उठने का दांव। ब्राह्मण-ठाकुर-यादव-कुर्मी-अनुसूचित जातियों का बोलबाला खत्म। अब भाजपा पर 'छोटी जाति' वाले अध्यक्ष से आरोप नहीं लगेगा  जैसे इंदिरा गांधी कहती थीं, हाथ पर मुहर लगेगी, जात-पात नहीं!मध्यप्रदेश के ठाकरे-पटवा-जोशी जैसे दिग्गजों ने दूसरी लाइन खत्म कर तीसरी लाइन बनाई, लेकिन पीएम की कुर्सी के चक्कर में खुद लाइन से बाहर। कर्म का फल तो मिलेगा! दीनदयाल उपाध्याय जी बोले थे  सत्ता के दोष बढ़ें तो आर एस एस  नया दल खड़ा करेगा। लेकिन आर एस एस   बीच में ही थक गया। याद है वीपी सिंह का ग्राफ? रज्जू भैया को सरसंघचालक बनाकर संभाला। आज नितिन नबीन जी को शुभकामनाएं - युवा शिल्पी, बस कुर्सी न लूट लें!


मनरेगा का 'जी राम जी' अवतार: 
नाम बदला, भ्रष्टाचार नहीं?लोकसभा में धमाल! 20 साल पुरानी मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी। पहले महात्मा गांधी को हटाया, अब 'हे राम' पर भरोसा। नया बिल: 100 की जगह 125 दिन गारंटी, मशीनें भी चलेंगी, 60% केंद्र-40% राज्य का खर्च। काम न मिला तो राज्य बेरोजगारी भत्ता दे! डिजिटल निगरानी बायोमेट्रिक, GPS, AI ऑडिट।
लेकिन हंसते हैं हम! 2006 में मनमोहन सिंह ने ग्राम पंचायतों में 5-15 लाख डाले, सरपंचों ने वाहन खरीद लिए। मास्टररॉल पर हाजिरी, नकद भुगतान - चत्तरपुर में तकनीकी अधिकारी करोड़पति बने। बाद DBT आया तो सरपंच बोले, मनरेगा करेगा तो बेमौत नमरेगा! कोविड में बरदान बनी, लेकिन अब? राज्य के पास 40% कहां से लाएंगे? लोकलुभावन योजनाओं से कंगाल हो चुके। नाम जी राम जी, नियत राम भरोसे! गांधी जी को आजाद किया, लेकिन भ्रष्टाचार को नहीं।

 मध्यप्रदेश का कर्जा-महाभारत: 

लाडली बहना ने खजाना चूस लिया!शनिवार को शहरी विकास बैठक  मनोहर लाल खट्टर, मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय। मंत्री जी बोले लाडली बहना-उज्ज्वला-किसान सम्मान से 20-22 हजार करोड़ सालाना उड़ते हैं। कर्ज 4.65 लाख करोड़, ब्याज 30 हजार करोड़, खजाने में बिना कर्ज मात्र 618 करोड़  देश के टॉप-10 अमीरों से कम पीएम आवास बंद, विकास ठप टैक्स लगाओ जनता पर, नगर निगम खुद चलाओ  मंत्री जी की सलाह! जनता सड़क-पानी-बिजली मांगे, तो सरकार किस मुँह से कहे 'खुद संभालो'? विधायक-मंत्रियों की ऐशोआराम के लिए टैक्स दो, भाजपा भटक रही क्या सत्ता-लालच में? सेवा का मार्ग भूलकर पानी सर के ऊपर ? जो करोगे, वही भरोगे!
इस सप्ताह इतना। अगले हफ्ते नई हलचल के साथ मिलते हैं। जय श्री राम!

धीरेन्द्र कुमार नायक एडवोकेट

कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...