08 सितंबर, 2013

बीजेपी महामंत्री और उसके भाई पर पुलिस ने घोषित किया इनाम


     छतरपुर /एम.पी./६ सितम्बर 13 /  पुलिस अधीक्षक  सियास ए ने आज बीजेपी के जिला महामंत्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू राजा  ,और बाबा रामदेव के राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के जिला संयोजक लकी उर्फ उपेन्द्र प्रताप सिंह पर 250 -   250 रु का इनाम घोषित किया है । पुलिस रिकार्ड में दोनों भाई २७ अप्रेल १३  से फरार हें ।
                            अब छतरपुर पुलिस अपनी विज्ञप्ति जारी कर कह रही है की२७ अप्रेल १३  से फरार हें ।  इन पर थाना खजुराहो में  अप0क्र0 37/13 धारा 147, 148, 149, 323, 294, 336 त  ता0हि0 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है । इस मामले में आरोपी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू राजा (36) और उनके भाई  लकी उर्फ उपेन्द्र प्रताप सिंह पिता बांधवेष प्रताप सिंह ( 36) वर्ष निवासी चौबे कालौनी छतरपुर मामले की सनसनीखेज घटना घटित कर फरार हैं/  जिनकी गिरफ्तार के हर संभव प्रयास किये गये परन्तु गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है । आरोपीगणों द्वारा राजनैतिक संरक्षण लेकर अनैतिक लाभ व कानूनी कार्यवाही में दखलनदाजी करने का प्रयास किया जा रहा है,। आरोपियों के कृत्य से जनता में भय व रोष व्याप्त है । आरोपियों का अन्य थानों में भी आपराधिक रिकार्ड है ।               
                        अतः निम्नलिखित फरार आरोपियों को जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी गिर0 करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा, जिससे इसकी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी, ऐसे व्यक्ति को मैं शियास-ए पुलिस अधीक्षक छतरपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) में निहित प्रावधानों के अनुसार  नगद इनाम दिये जाने की घोषणा की है ।
                        दरअसल २७ अप्रेल १३ को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह खजुराहो विमानतल पर आये थे / उनके स्वागत को लेकर बीजेपी के दो गुटों में संघर्ष हुआ था / यहाँ यह संघर्ष सिर्फ हाथा पाई तक सिमित नहीं रहा था बल्कि जैम कर लाठिया चली , रिवाल्वर से फायर हुए ।जिसमे सुबोध पटेरिया और अवनींद्र पटेरिया घायल हुए थे /  पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के बाद एक दूसरे पर मामला दर्ज कर लिया था /  इसके बाद इस मामले के अन्य  आरोपियों ( आत्म स्वरुप ,राजा चतुर्वेदी,विनय तिवारी)की जमानत हाई कोर्ट से हो गई । इसी को आधार बनाकर गुड्डू राजा और लकी सिंह ने २७ अगस्त १३ को न्यायालय में जमानत हेतु आवेदन दिया था / एडीजे डी,के. पालीवाल ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका निरस्त कर दी थी / और यह भी उल्लेख किया था की अपराध इस से कहीं ज्यादा का है / 
गुड्डू सिंह और लकी सिंह का यह कोई पहला अपराध नहीं था इसके पहले भी इन पर थाना कोतवाली छतरपुर-अप0क्र0 646/08 धारा 188 ता0हि0,-अप0क्र0 56/10 धारा 147, 148, 294, 323, 506बीता0हि0,थाना खजुराहो का अप0क्र0 37/13 धारा 147, 148, 149, 323, 294, 336 त  ता0हि0 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है / वहीँ लकी उर्फ उपेन्द्र प्रताप सिंह पिता बांधवेष प्रताप सिंह  थाना कोतवाली छतरपुर में अप0क्र0 335/10 धारा 147,148,336 ताहिऔर  खजुराहो का अप0क्र0 37/13 धारा 147, 148, 149, 323, 294, 336 त  ता0हि0 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है । 
गुड्डू सिंह की पत्नी अर्चना सिंह छतरपुर नगर पालिका की अध्यक्ष भी है , और इनके पिता कटनी जिला में पुलिस अधिकारी हें । 

12 अगस्त, 2013

उमर अब्दुल्ला की सरकार कर रही है पाक के मंसूबो को पूरा : उमा भारती

किश्तवाड़ की घटना के लिए वहां की सरकार  दोषी
सरकार के संरक्षण में दंगाईयो ने वहां पर हिन्दुओ पर हमला बोला है
सरकार स्वयं वहां पर हिन्दू जो अल्प संख्यक हें उनकी घेराबंदी कर उनकी हत्याए करवा रही है 
काश्मीर से धारा ३७० का जो विशेष  अधिकार है वो हटाना पड़ेगा 
उमर अब्दुल्ला की सरकार ही  पाकिस्तान के मंसूबों को पूरा कर रही है 
छतरपुर/एम. पी. / 12 अगस्त 
आज बीज़े.पी. की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती बी. जे. .पी. कार्यकर्तायो के प्रशिक्षण वर्ग में सम्मलित होने  आई । इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने _ किश्तवाड़ की घटना के लिए वहां की सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा की सरकार अपने पाप छुपाना चाहती / सरकार के संरक्षण में दंगाईयो ने वहां पर हिन्दुओ पर हमला बोला है , वहां पर जो जानकारिय मीडिया के माध्यम से मिली की उसमे वहां के मंत्री भी उसमे अगवाई कर रहे थे / इसलिए  उमर   अब्दुल्ला ने अपने पाप को छुपाने के लिए अरुण जेटली को रोका और पूरी दुनिया के सामने हकीकत को सामने नहीं आने दे रहे हें । लेकिन काश्मीर की घटना से एक बात स्पष्ट  हो गई है की काश्मीर से धारा ३७० का जो विशेष  अधिकार है वो हटाना पड़ेगा नहीं तो काश्मीर में अल्प संख्यक हिन्दू समाज को पूरी तरह से नष्ट कर देगा । 
 
पाकिस्तान को चाल चलने की तब जरुरत पड़ती है जब हमारे लोग उससे हाथ ना मिलाए / जब उमर अब्दुल्ला की सरकार ही वह काम कर रही कि  पाकिस्तान के मंसूबों को पूरा कर रही है तो अलग से पाकिस्तान को अपनी भूमिका की जरुरत क्या है ।
 
 चुनाव के लिए कमर कसे कार्यकर्त्ता 
छतरपुर के एक बारात घर में कार्य कर्ताओं को चुनावी रणनीति का ज्ञान भी उमा भारती ने दिया । उन्होंने  पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरा अटल जी के शासन काल के सुनहरे दिन याद करवाए /  कार्यकर्ताओं को बताया की किस तरह और क्यों होगा कांग्रेस का सर्व नाश - इसके लिए उन्होंने ताजा किश्तवाड़ की घटना के साथ  याद दिलाया की किस तरह कांग्रेस शासन काल में सिख दंगे , गोधरा काण्ड और अब किश्तवाड़ की घटना  पर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने चुप्पी साध राखी है यह देश के लिए घातक है , और ये ये घटनाएं इस पार्टी का नाश करेंगी / क्योंकि ये वे लोग हें जिन से भारत की अस्मिता और स्वाभिमान जुड़ा  है/ और हम जो मूल चीजे लेकर आये यूनिफार्म सिविल कोड , धारा 370 ,\ भारत की जो प्राण शक्ति  है वो हिन्दू है हमारी संस्कृति हिन्दू में है ,हममें एक सांस्कृतिक समानता होनी चाहिए / ये बातें कार्यकर्ता के मन में आती हें /  इसलिए  हमे विचार करना है की देश की दिशा क्या हो , इसलिए बी. जे.पि. कार्यकर्ता जब गाँव में जाए लोगों के पास जाए तो उसके विचारों , उसके संस्कारों और राष्ट्रवाद का  दर्शन लोगो को हो / तभी मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी , और जब प्रदेश में सरकार बनेगी तभी ज्यादा से ज्यादा सांसद यहाँ से जित कर जायेंगे और केंद्र में हमारी सरकार  बनेगी \ 


05 अगस्त, 2013

 भक्ति मार्ग में ही निहित है सुख, शांति और समृद्धि- पं. तरुण चौबे महाराज
// इन दिनों बुंदेलखंड इलाके में भक्ति की अनोखी गंगा प्रवाहित हो रही है , हर कहीं यज्ञ -हवंन -पूजन और का सिलसिला चल रहा है , दुखो और मानसिक अशांति से त्रस्त जन भक्ति के इस सरोवर में सुख, शांति और समृद्धि-   की तलाश करते हें । यही तो हिंदुस्तान की वह शक्ति है जो उसे संतोष का भाव प्रदान करती है /
मध्य प्रदेश के छतरपुर आये गृहस्थ संत तरुण चौबे जी कहते हें कि _दिनचर्या की शुरूआत अपने आराध्य की स्तुति और पूजा-अर्चना के साथ तो लोग करते हैं और यह कामना भी करते हें  कि उनके साथ-साथ दूसरों का भी भला हो, लेकिन शायद यह याद नहीं रख पाते कि भक्ति का ही इस श्रृष्टि में एक ऐसा मार्ग है जिससे सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। 
आडम्बरों से पूरी तरह दूर सहज सरल गृहस्थ संत पं. तरुण चौबे महाराज स्थानीय मेला जलबिहार मैदान में चल रहे 6 दिवसीय रुद्र महायज्ञ, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक अनुष्ठान के चौथे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं के मध्य  यह उद्गार व्यक्त करते  हुए  कहा कि सेवा व्यापक शब्द है। बच्चे माता-पिता की, भक्त ईश्वर की, सबल निर्बलों की, समाजसेवी दीन-दुखियों की और राजनेता जनता की तथा शासकीय कर्मचारी और अधिकारी शासन द्वारा सौंपे गए कार्यो को सेवाभाव से पूर्ण करने का प्रयास करता है। इन सारे क्षेत्रों में व्यक्ति की सोच, दिशा और दशा के साथ-साथ उसका लक्ष्य भी दुरूस्त रहे यह शक्ति उसमें हमेशा निहित रहे इसकी प्राप्ति केवल भक्ति मार्ग से ही संभव है। 
उन्होंने कहा कि छतरपुर में पहली बार जय मातेश्वरी भक्त परिवार समिति ने शिष्य मंडल छतरपुर के सहयोग से रुद्र महायज्ञ, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महारुद्राभिषेक का 6 दिवसीय आयोजन किया। यह मात्र 6 दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि इसके पीछे जो मूल उद्देश्य निहित है उसमें मानव कल्याण उसकी सुख, समृद्धि और शांति के साथ-साथ प्यासी धरती को तरबतर करने के लिए भी अच्छे वर्षा योग की कामना भी समाहित है।
                        इस अनुष्ठान के तैयारियों से लेकर आयोजन के प्रारंभ होने तक और जारी कार्यक्रमों के दौरान जिस तरह से प्रकृति इस अंचल पर महरबान हुई है, उससे यह संतोषप्रद है कि यह पुनीत अनुष्ठान काफी हद तक अपने मकसद की ओर अग्रसर हो रहा है।

Political_bangal _election_बंगाल का फैसला: सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, राजनीतिक चेतावनी भी

  बंगाल का फैसला: सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं , राजनीतिक चेतावनी भी रवीन्द्र व्यास  पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति को एक ब...