18 अक्टूबर, 2023

Crime_Rape_MP_ गेंग रेप मामले में चार आरोपी २४ घंटे में गिरफ्तार

 गेंग रेप मामले  में चार आरोपी २४ घंटे में गिरफ्तार 

 छतरपुर// // 17 /१० /२३  से ५० किमी दूर बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में  हुए एक सामूहिक बलात्कार  मामला सामने आया है | पुलिस ने इस मामले में   चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अब भी फरार है | 

महराजगंज की रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने  पुलिस को बताया है कि  शनिवार की दोपहर में गांव की टेक्सी में बैठकर बड़ामलहरा जा रही थी । तभी बड़ी टीक के पास  एक युवक आया जो महिला को जबरन टेक्सी से उतारकर , मारपीट करते हुए जंगल मे ले गया |  वहां पर  पहले से मौजूद  लोगो ने मिलकर  महिला को जबरन शराब पिलाई , उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ  सभी ने  गैंगरेप किया। जबकि टेक्सी चालक वहां से टैक्सी लेकर भाग खड़ा हुआ था ।

  बड़ामलहरा ठान प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि  पुलिस ने घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए पीड़िता के महिला अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराये ,पुलिस ने सभी पाँचों आरोपियो के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का प्रकरण दर्ज  कर लिया है | 

छतरपुर एसपी अमित सांघी ने बताया कि  दो दिन पूर्व बड़ामलहरा थाना में एक महिला ने रिपोर्ट की थी ,बहुत स्पष्ट नहीं बता पा रही थी जब महिला सब इन्स्पेक्टर ने उसे विशवास में लेकर बात की तो ये मामला सामूहिक गेंग रेप ३७६ के अंतर्गत आया | ये घटना बड़ामलहरा से महराजगंज के बीच की है | पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है , उन्होंने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है |

                गेंग रेप के इस मामले में साहू समाज ने एक ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के घर गिराने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है |  


कोई टिप्पणी नहीं:

Political_bangal _election_बंगाल का फैसला: सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, राजनीतिक चेतावनी भी

  बंगाल का फैसला: सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं , राजनीतिक चेतावनी भी रवीन्द्र व्यास  पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति को एक ब...