19 दिसंबर, 2013

अमर_ छत्रसाल

महाराजा छत्रसाल धामगमन दिवस पर विशेष आलेख

                                                                                                                        डॉ. जयप्रकाश शाक्य

महाराजा छत्रसाल बहुमुखी प्रतिभा के धनी, वेद, ब्राह्ममण और गौरक्षक, उदार हृदय, दानी, शूरवीर, कला-काव्य प्रेमी, यशस्वी प्रजापालक, धर्मध्वजवाहक, स्वतंत्रता के परम समर्थक, महामति प्राणनाथ पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, बुन्देखण्ड नरवीरकेशरी, साकुण्डल सखी के अवतार, कुशल राजनीतिज्ञ एवं परमयोद्धा थे। वे मध्य युग में बुन्देलखण्ड राज्य के संस्थापक थे। श्रीकृष्ण प्रणामी निजानन्द सम्प्रदाय में महाराजा छत्रसाल का वही स्थान और सम्मान है जो स्थान और सम्मान श्रीराम भक्तों में श्री हनुमान जी का है। जहाँ जहाँ महामति प्राणनाथ की पूजा एवं जयघोष होता है वहाँ वहाँ महाराजा छत्रसाल की पूजा एवं जयघोष होता है। आतताइयों से रक्षा, प्राणियों का दुःख निवारण, अपने आचरण से दूसरों को चलने के लिए प्रेरित करना, आदर्श राज्य की स्थापना, स्वयं दुःख उठाकर भी प्रजा के प्रति समर्पित प्रजापालक का भाव रखना ही श्रेष्ठ राजधर्म है, जिसका निर्वाह छत्रसाल ने आजीवन किया।
                        महाराजा छत्रसाल का जन्म वि.सम्वत् 1706 (सन् 1649) में ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया दिन शुक्रवार को ईश नक्षत्र (आर्द्रा) में लाड़कुँवरि के गर्भ से हुआ था। आपके पिता का नाम चम्पतराय था। आपकी जन्मपत्री में सवैया लिखा गया-
                        उदय में राजै, अग्र मंगल विराजै,
                                    जहाँ बल को शुक्र शनि सहित विहार है।
                        बुध अरि नाशै, रवि राहु प्रजा को प्रकाशै,
                                                लाभ करै सुर गुरू अमित अपार है।।
                        सत्रह सै को विलम्बी नाम संवत जेठ,
                                                  तिथि तीज सित पक्ष सितवार है।
                        शिव के नक्षत्र में बख्तबली छत्रसाल,
                                                लीनों नरनाह आय करकै अवतार है।।       

समस्त ग्रह, नक्षत्र, योग संघर्षपूर्ण जीवन किन्तु अपराजेय व्यक्तित्व की ओर संकेत करते हैं। महाराजा छत्रसाल का जीवन सदा ही संघर्षपूर्ण रहा। विपरीत परिस्थितियों के कारण 4 वर्ष की अवस्था में माँ के साथ ननिहाल दैलवारा में रहे। 7 वर्ष की अवस्था से प्रतिदिन मन्दिर जाना प्रारम्भ किया। छोटी आयु में तलवार और बरछी चलाना सीख। 12 वर्ष की आयु में 07 नवम्बर 1661 ई. में साहिबराय के हाथों पिता चम्पतराय का सिर काटकर औरंगजेब के समक्ष पेश किया गया। उसी समय माँ लाडकुँवरि ने स्वयं कटार भौंककर अपना प्राणोत्सर्ग किया। 1664 में बेरछा की परमार कन्या देवकुँवर के साथ छत्रसाल का विवाह हुआ। सन् 1667 ई. को छत्रसाल ने देवगढ़ के किले पर शाही झंडा फहराया। लड़ाई में घायल हुए। उनके घोड़े ‘भले भाई‘ और कुत्ता ‘कबरा‘ ने साथ दिया। सतारा में शिवाजी से भेंट की। 1670 ई. में छत्रसाल वापस बुन्देलखण्ड आये। अपने जीवनकाल में छत्रसाल ने 252 बड़ी लड़ाइयाँ लड़ी और अजेय रहे। बुन्देलखण्ड के जनमानस में आज भी ये पंक्तियाँ गूँजती है -


                        छत्ता तेरे राज में, धक धक धरती होय।
                                                जित जित घोड़ा मुख करे, उत उत फत्ते होय।।
                        इत जमुना उत नर्मदा, इत चम्बल उत टौंस।
                                                     छत्रसाल सों लरन की, रही न काहू हौंस।।

वि. संवत 1740 माघ शुक्ल पूर्णिमा को महाराजा छत्रसाल और महामति प्राणनाथ की भेंट मऊसहानियाँ के तिंदनी दरवाजे पर हुई। महामति ने छत्रसाल को तारतम मंत्र देकर प्रणामी धर्म में दीक्षित किया और जागनी कार्य का संकल्प कराया। वि. संवत 1787 को महामति प्राणनाथ ने छत्रसाल का राजतिलक किया तथा हीरों, वीरों और अपराजेय होने का आशीर्वाद दिया। छत्रसाल ने महामति का शिष्यत्व स्वीकार किया। पन्ना में राजधानी बनायी। महामति प्राणनाथ ने पन्ना में मुक्तिपीठ की स्थापना की। पन्ना प्रणामी धर्म और संस्कृति का सबसे बड़ा केन्द्र बना। प्रणामी धर्म में महामति प्राणनाथ को श्रीराज के रूप में आराध्य माना गया तो छत्रसाल को साकुण्डल अवतार माना गया। गुरू-शिष्य की यशगाथा प्रणामी धर्म के पूजा-पाठ में सर्वत्र देखी जा सकती है। ‘‘छत्रसाल महावली, करियो भली भली‘‘ कहकर उन्हें पूज्यनीय माना गया। किसी ने ठीक ही लिखा है कि छत्रसाल महाराज का नाम ही कल्याणकारी है-
                        सिद्ध लेत साधु लेत, जती और सती लेत,
                        लेत फल पावै ज्यों दर्श नन्दलाल को।
                        राजा लेत राव लेत साहू सहजादे लेत,
                        प्रातः उठ नाम लेत, वीर छत्रसाल को।।
                        गंगा त्रिपथ गामिनी जैसी, छत्रसाल की कीरति वैसी।
                        तौ गुन छत्रसाल के गैये, कैयक सहस जीभ जो पैयै।।

            दिग्विजयी महाराजा छत्रसाल को पौष शुक्ल तृतीया वि. संवत 1788 सोमवार का धामगमन हुआ।  महाराजा छत्रसाल आज भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं परन्तु उनके गौरवपूर्ण कार्य एवं धर्मनिष्ठ छवि जनमानस में सदा रही है और सदा बनी रहेगी।                                       सुयश अमर कीरति अमर, करनी अमर विशाल।
                             मुख कहत तेई मुए, सदा अमर छत्रसाल।।         




                                                                                             

12 दिसंबर, 2013

दिग्विजय पर आरोप लगाने वाले सत्यव्रत पर उनके ही भाई ने लगाए गम्भीर आरोप

छतरपुर/ अभिषेक व्यास /१२ दिसंबर 13 /

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और सांसद सत्य व्रत  चतुर्वेदी ने हाल ही में मध्य प्रदेश में कांग्रेस कि हार के लिए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया था / उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में मची सियासी घमासान के बीच आज उनके ही अनुज ने उनको कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया  है / /सत्यव्रत के अनुज आलोक चतुर्वेदी ने उन पर चापलूसों से घिरे रहने और खरी बात सुनने के आदि नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि  ऐसे लोगों का पार्टी में रहने और रखने का कोई मतलब नहीं है /

छतरपुर विधान सभा से कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी  सत्यव्रत के छोटे भाई हें \ आलोक ने अपने बड़े भाई पर भितरघात का  आरोप लगाते हुए कहा कि वो डीलमणी सिंह को टिकिट दिलवाना चाहते थे / सिंह को टिकिट नहीं मिलने पर उनके पुत्र नितिन चतुर्वेदी ने सिंह का नामांकन भरवाया , खुले आम गाँव- गाँव जाकर उसका प्रचार किया गया / नीलम चतुर्वेदी (सत्यव्रत  कि पत्नी) द्वारा पुरे शहर में फोन किये गए / घर-घर जाकर लोगो को भ्रमित किया गया /भ्रामक प्रचार किया गया  पारवारिक विवाद को लेकर सत्यता क्या ये सब जानते हें / नितिन चतुर्वेदी द्वारा हमारे खेत पर 30 साल पुराने नौकरों को मारपीट कर भगा दिया गया था और स्वयं कब्जा कर लिया ,सत्यता ये है / और गाँव जा कर असलियत कुछ और बताई जा रही है / 
 पार्टी हाई कमान चापलूसों से घिरी होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि - हाई कमान को कहा जा रहा है कि वो चापलूसों से घिरे हें में सत्यव्रत से कहूंगा कि वो चापलूसों से घिरे हें और खरी बात सुनने के आदि नहीं हें ,नहीं तो ये स्थिति निर्मित नहीं होती जो आज छतरपुर में निर्मित हुई है / छतरपुर में 15 दिन रहकर सोंग के लिए काम ना करना घर में बैठ कर मौन सहमति और परिवार के लोगो द्वारा विरोध करना ,मेने तो दसों चुनावों में उनका साथ दिया है / पूरे जी जान के साथ तन -मन-धन से जुटा रहा / मुझे एक चुनाव लड़वाया गया पार्टी के द्वारा वो उन्हे नागवार गुजरा/ और नागवार गुजरने कि वजह से पूरे घर ने विरोध किया उसका परिणाम आपके सामने है / 

हाई कमान से शिकायत के सवाल पर आलोक ने कहा कि इसकी शिकायत करूंगा और मांग करूंगा कि जिस तरह से पार्टी ने टिकिट के लिए पर्वेक्षक भेज कर यहाँ से जाँच कि और प्रत्याशियों का चयन किया था इसी तरह पर्यवेक्षक भेज कर गाँव-गाँव से लें कि भितरघाती और पार्टी विरोधी गतिविधियो में कौन लिप्त है / ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ऐसे लोगों को पार्टी में रहने और रखने का कोई मतलब नहीं है /
पारिवारिक विवाद कि जड़ में में उन्होने बताया कि मेरे द्वारा विधान सभा का टिकिट मांगना /   

02 दिसंबर, 2013

विधान सभा चुनाव में छतरपुर जिले के दावेदार


2013_महाराजपुर 48  विधानसभा में 15 उम्मीदवार 
कांग्रेस से महेंद्र सिंह,
भाजपा से मानवेंद्र सिंह, 
बसपा से राकेश पाठक, 
एनसीपी से वीरेंद्र पाठक,
सपा से अंजुल सक्सेना,
अपना दल से महेंद्र कुमार चौरसिया,
समानता दल से महेश चंद्र कुशवाहा,
राष्ट्रीय शक्ति चेतना पार्टी से रविंद सिंह बुंदेला
निर्दलीय उम्मीदवार _

 उमाशंकर चौरसिया, परमभक्त यादव, रामदास अनुरागी, वीरेंद्र रिछारिया, सुरेंद्र कुमार, संजय पाराशर, संदीप रिछारिया कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

चंदला में एक भी नाम वापस नहीं 
भाजपा से आरडी प्रजापति,
एनसीपी से रामसेवक वर्मा,
कांग्रेस से हरप्रसाद अनुरागी,
बसपा से हल्के प्रसाद,
 बसपा से राजकुमार
सपा से शिवरतन उम्मीदवार हैं। 
राजनगर एक दर्जन लोग मैदान में 
भाजपा से डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया,
कांग्रेस से विक्रम सिंह,
 बसपा से बाला प्रसाद,
सपा से धमेंद्र सिंह ।
निर्दलीय उम्मीदवार __कमलापत अग्निहोत्री, इमरान, नीरज, बृजेश, राजेश कुमार, रामनरेश, रामप्रसाद, रामेश्वर प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। 

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र 

भाजपा से ललिता यादव,
कांग्रेस से आलोक चतुर्वेदी,
 एनसीपी से अब्दुल समीर,
बसपा से प्रहलाद,
सपा से अरुण कुमार मिश्रा,
अपना दल से देवीदीन
निर्दलीय प्रत्याशी __कांग्रेस नेता डीलमणि सिंह, भाजपा नेता पंकज पहारिया, मुन्ना, नबाब खान, राहुल राय, ललिता राजपूत, संतोष कुमार सहित 13 लोग चुनाव मैदान में रह गए हैं। 

बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र

भाजपा से रेखा यादव,
कांग्रेस से तिलक सिंह,
बसपा से आनंद सिंह,
कम्युनिस्ट पार्टी से बाबूलाल,
बहुजन संघर्ष दल से देवीदीन,
 भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से नारायण,
 सपा से पहलवान
निर्दलीय प्रत्याशी _ कल्लू, चतुरेश, जगदीश, जगदीश सिंह, जगना अहिरवार, जहीर अहमद, नथुवा, प्रताप सिंह, बृजेश, मदन रैकवार, राजेश प्रजापति, लखन सहित 19 लोग चुनाव मैदान में हैं। 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण यहां पर प्रशासन को प्रत्येक मतदान केंद्र में दो मशीनों को इस्तेमाल करना होगा। 

ELECTION rESULT_MAHRAJPUR_1952_2008

MAHRAJPUR-48
NO sn Year Name Of Candidate Party Vote % No Votar Voting
1 1 1952 Nathuram Ahirwar Jansangh 12466 3 62527 23178
2 DhaniRam Ahirwar Congres 8652 40.04%
3 Puran PSP 2060
2 1 1967 LaxmanDas Ahirwar Congres 11005 5 64577 24172
2 Nathuram Ahirwar Jansangh 9944 40.21
3 HariRam PSP 1222
3 1 1972 Nathuram Ahirwar Jansangh 14478 4 69643 30215
2 LaxmanDas Ahirwar Congres 11230 43.39
3 SarjuLal soslist 1625
4 1 1977 Ramdayal Ahirwar JantaParty 24088 62.8 3 93021 38363
2 LaxmanDas Ahirwar Congres 13354 43.01
3 Babu Lal Ahirwar IND 921
5 1 1980 LaxmanDas Ahirwar Congres 16604 5 100375 36328
2 Ramdayal Ahirwar BJP 11997 37.35
6 1 1985 Babu Lal Ahirwar Congres 17185 41.9 9 114978 42094
2 Ramdayal Ahirwar BJP 15782 38.5 36.61
3 Dhuram Ahirwar CPI 3311 8.07
4 Nathuram Ahirwar JantaParty 1093 2.66
7 1 1990 Ramdayal Ahirwar BJP 35713 63.2 13 138785 58008
2 LaxmanDas Ahirwar Congres 13925 24.6 41.79
3 Babu Lal Ahirwar BSP 559
4 Dhuram Ahirwar CPI 1320 2.33
8 1 1993 Ramdayal Ahirwar BJP 32985 42.6 12 149858 77377
2 Dhuram Ahirwar CPI 3566 4.74 51.63%
3 Dashrath Ahirwar BSP 3247 4.32
4 RajaRam Ahirwar Congres 25722 33.2
9 1 1998 Ramdayal Ahirwar BJP 39819 46.6 7 162899 87286
2 Khilaya Ahirwar Congres 26488 31 53.38
3 Dashrath Ahirwar BSP 6640 7.76
4 Chiriya Prajapati S.P. 8683 10.2
10 1 2003 Ramdayal Ahirwar BJP 47764 42.8 8 194032 111681
2 BalaPrasad Ahirwar Congres 16064 14.4 57.56
3 R.D.Prajapati BSP 25331 22.7
4 Chiriya Prajapati S.P. 10227 9.16
Mahrajpur_Genral_48
11 1 2008 Manvendra Singh IND 19413 18.8 20 158343 103547
2 Guddan Pathak BJP 18022 17.4 65.39%
3 Anjul Saxena S.P. 8745 8.45
4 Vir Singh Rajpout Congres 9919 9.59
5 Rakesh Pathak BSP 15261 14.7
6 Mahesh Kushwaha S>Dal 9691 9.37
7 Virendr Chourasiya Janshakti 12931 12.5
12