09 नवंबर, 2023

EL_SP_Chandla_ अखिलेश का कमल नाथ पर तंज जिसके नाम में ही कमल हो उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं वह बीजेपी की भाषा ही बोलेंगे

 अखिलेश का कमल नाथ पर तंज 

जिसके नाम में ही कमल हो उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं वह बीजेपी की भाषा ही बोलेंगे


छतरपुर /  /  मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाके में से एक चंदला विधानसभा क्षेत्र से आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की | एम् पी में कांग्रेस से विवाद के बाद यह उनकी पहली सभा थी | जिसमे वे कांग्रेस पर हमला करने से नहीं चूके | 

चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा  चुनाव में आपने बहुत कुछ पढ़ लिया होगा एक समय ऐसा था हम लोगों को लग रहा था  कि हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रहे हैं |  बातचीत हुई पता नहीं क्यों और किस कारण बातचीत खत्म हो गई, |  अच्छा किया कांग्रेस ने जो अभी धोखा दे दिया अगर वह बाद में धोखा देते तो हम कहीं के नहीं रहते इसलिए कम से कम चुनाव के पहले धोखा दे दिया और धोखे की वजह से हमें पुष्पेंद्र अहिरवार को चुनाव लड़ना पड़ रहा है | उन्होंने यह भी  कहा कि एक बार धोखा खाया है बाद में धोखा नहीं खाएंगे भले ही हमें अकेले होकर ही चुनाव क्यों ना लड़ना पड़े | देश की राजनीति में समाजवादी पार्टी बड़ा बदलाव ला सकती है | कांग्रेस के कमलनाथ पर तंज कसते  हुए उन्होंने कहा  जिसके नाम में ही कमल हो उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं ,वह बीजेपी की भाषा ही बोलेंगे |  हम पर जातिवादी होने का आरोप लगाते हैं पर समाजवादी कभी जातिवादी नहीं हो सकते | 

जातीय  जनगणना के मसले पर भी उन्होंने कांग्रेस को लपेटा | उन्होंने कहा कि जिसने देश में आजादी के बाद जातिगत जनगणना रोक लगा  दी वह भी अब कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए | हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना   है  कि हमारी सरकार जब भी  बनेगी तो पहला  फैसला जातिगत  जनगणना  का ही लिया जाएगा |  समाजवादी पार्टी  ने सबसे पहले जातिगत की जनगणना  की बात की  अब  सब दलों के लोग बोलने लगे हैं / अब  देश में वही सरकार बनेगी जो जातिगत की जनगणना करावेगी |  यह तो राजनीति का यह राजनीति का चमत्कार है कि अब दूसरे दल भी जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं | 

 मध्य  प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का जिक्र करते  हुए उन्होंने  कहा की मध्य प्रदेश में सरकार बनी थी उस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों ही विधायकों को तलाश रही थी | कांग्रेस को जब  हमने अपने इकलौते  विधायक का  समर्थन दिया तब कहीं जाकर कांग्रेस की सरकार बन पाई थी | 

 लेकिन उसके बाद मध्य प्रदेश में एक ऐसा खेल खेल जो देश में कहीं नहीं खेला गया यहां विधायक खरीदे गए करोड़ों रुपए में बेईमानी से बीजेपी ने सरकार बनाई | आज  कोई विकल्प राजनीति में दे सकता है तो वह समाजवादी पार्टी ही है |  जब से भाजपा आई है उद्योगपतियों की मदद कर रही है उन्होंने नोटबंदी का भी जिक्र किया साथ ही कहा कि   समाजवादी पार्टी की लड़ाई अलग है जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों से है दोनों दल एक से हैं उनके दोनों के सिद्धांत दोनों के कार्यक्रम में कोई फर्क नहीं है अगर देश में बदलाव और नए राष्ट्र के निर्माण के लिए कोई काम कर सकता है तो है समाजवादी पार्टी ही कर सकती है |  

बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने  एक उदाहरण देते हुए बताया कि आज जब मैं आ रहा था रास्ते में दो जगह रुका एक जगह मेरा मेरा स्वागत किया गया वहां से कुछ दूर कुछ महिलाएं खड़ी थी उनमें से चार महिला आई हमारे पास हमने उनसे पूछा कि कुछ समाजवादी लाभ मध्यप्रदेश में भी मिलने लगा है कितने को मिल रहा है तो उसमें से  एक ने बताया हमें मिल रहा है तीन को नहीं मिल रहा है यह बीजेपी के लोग इस तरह का भ्रम गांव में फैला रहे हैं कि सबको मिल रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि कुछ लोगों को ही इसका लाभ मिल रहा है |उन्होंने उत्तर प्रदेश के उदाहरण को भी समझाया कि किस तरह उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने एक बड़ा परिवर्तन लोगों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किया है \भाजपा अगर सरकार बनाएगी तो कहीं ना कहीं आपसे पैसा निकलवा ही लेंगे महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा भाजपा की यह नीति है कि वह दूसरे तरीके से आप लोगों से पैसा निकलवा लेते हैं आज हर चीज के दाम बड़े हैं पेट्रोल डीजल खाद पानी फसल बीमा, किसान बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है पर कोई सुनने वाला नहीं बिजली के नाम पर मनमाने  बिल दिए  जा रहे हैं

सरकार को जो काम करना चाहिए वह तो  सरकार करती नहीं है गांव के गांव उजड़ रहे हैं नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं 90 से 95 फीसदी नौजवान बेरोजगार घूम रहा है ऊपर से महंगाई की मार है |  उन्होंने इस मौके पर उनके कार्यक्रम में पहुंचे छतरपुर चंदला  के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हमारी इस लड़ाई में सहभागी हुए हैं और निश्चित है इससे हमारे प्रत्याशी पुष्पेंद्र अहिरवार की ताकत बढ़ेगी और चंदला विधानसभा में अच्छे मतों से जीतेंगे | इसके लिए आप सबके सहयोग और समर्थन की जरूरत है | 

कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...