09 नवंबर, 2023

Politicla_AAP_हम सर्वे में नही सरकार में आते हैं: भगवंत मान

 हम सर्वे में नही सरकार में आते हैं: भगवंत मान 


छतरपुर/ 26/10/23, आप प्रत्यासियो के समर्थन में रोड शो करने आए आप के नेता और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए,बीजेपी और कांग्रेस पर  जम कर जुबानी  हमला किया।आप की पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई।
 नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए मान ने कहा कि ये देश बहता दरिया है। हमारा प्रयास है कि देश में सब खुशहाल हो।जो आप की सरकार ने पंजाब में किया सारी व्यवस्था सही की ,यहां भी सब बेहतर हो। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर घर में रोजगार हो  ,सबको स्वास्थ्य,शिक्षा,मिले।हमने डेढ़ साल में 37हजार लोगों को रोजगार दिया। गरीब का बेटा भी अधिकारी बना । भ्रष्टाचारियों को हमने जेल में डाला , कांग्रेस के वाणिज्य मंत्री रहे एक पूर्व मंत्री के यहां जब ई वी एस का छापा पड़ा तो सोना नगदी मिली नोट गिनने की मशीन मिली ।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा मधयप्रदेश की जनता पिछले 18साल से भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है। मधयप्रदेश को भगवान ने बहुत कुछ दिया, पहाड़ दिए, नदिया दी,जंगल दिए,इस प्रदेश के साथ जो हुआ ,व्यापम जैसे घोटाले यहां हुए। यहां अगर जनता बदल भी दे तो दुबारा एम एल ए खरीद कर सरकार बना लेते हैं। ये लोकतंत्र की हत्या है। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी,रोजगार,और व्यापार मे काम कर रही है। एमपी में पार्टी की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हमसे एक पत्रकार ने सवाल पूंछा था कि कितनी सीटें आएंगी हमने कहा बहुत आएंगी ,।सर्वे में नाम ना होने पर उन्होंने कहा कि हम सर्वे में नही सरकार में आते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं: