01 जनवरी, 2025

2025_-बुन्देलखंड सहित प्रदेश देश दुनिया में बड़े बदलाव वाला वर्ष २०२५

 


बुन्देलखंड सहित प्रदेश देश दुनिया में बड़े बदलाव  वाला वर्ष   २०२५

रवीन्द्र व्यास 

क्या वाकई में  एक नई व्यवस्था का सूत्रपात होगा २०२५ में , कुछ  ऐसा  ही  अनुमान देश दुनिया के ज्योतिषाचार्य  अपनी भविष्यवाणी में आगाह कर रहे हैं | देश दुनिया के हालातों पर और सामाजिक ताने बाने पर अगर नजर डालें तो ऐसा ही कुछ कुछ घटित होता नजर आ रहा है | युद्ध की विभीषिका हो अथवा  सियासत के दांव पेंच, समाज में बढ़ता अशंतोष हो अथवा बिगड़ता भू असुंतलन | 

 ज्योतिष गढ़ना कहती है कि  29 मार्च 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश  गोचर देश-दुनिया के लिए कई बदलाव ,और नकारात्मक परिणाम वाला होगा ।ज्योतिषयों की भविष्यवाणी माने तो इस दौरान  शनि मीन  राशि में 2027 तक रहेंगे यह काल विश्व युद्ध वाला होगा , परमाणु विस्फोट , तीव्र गर्मी का प्रकोप , प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी , लोगों की मानसिक स्थिति में भी असर दिखेगा और किसी नई महामारी का प्रकोप बढ़ेगा, दुनिया में सत्ता परिवर्तन का दौर भी देखने को मिलेगा  | जहाँ तक भारत की बात है भारत में अव्यवस्था , गृह युद्द जैसी स्थिती बनेगी ,आगजनी ,साम्प्रदायिक उपद्रव , और आंदोलनों का दौर देखने को मिलेगा |

 ये तो बात हुई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की , पर अगर हम देश दुनिया के हालातों पर नजर डालें तो लगभग  इसी तरह की स्थितियां बनती बिगड़ती दिखाई दे रही हैं | दुनिया में रूस यूक्रेन युद्ध के बाद कई देश आपसी संघर्ष में व्यस्त हैं | आतंकवाद फिर से अपने चरम पर पहुँच गया है | इस आतंकवाद को दुनिया के जिन देशों ने पाला पोषा है आज वे भी इसकी गिरफ्त में हैं | भारत सहित दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं रिकार्ड  तौर  पर तापमान बढ़ रहा है ग्लेशियर का पिघलना तेजी से जारी है   | दुनिया में तख्तापलट का खेल भी कई देशों में देखने को मिलने लगा है |

 जो अपने को खानदानी तौर पर देश का शासक मानते हैं वे देश की संसद चलने नहीं देते | जन मुद्दों से अलग ऐसे मुद्दों को हवा देते हैं जो देश को तोड़ने वाले हैं , वे ऐसे लोगों से  सहयोग और साथ ले रहे हैं जो भारत को तोड़ने के लिए  धन की बरसात कर रहें हैं | कुर्सी की चाहत में अंग्रेजों और मुगलों से भी दो कदम आगे चल कर विभाजन कारी राजनीति करने से नहीं चूक रहे हैं | आंदोलन के नाम पर उस रास्ते को रोका जा रहा है जो सीधे बॉर्डर को जोड़ता है | फर्जी मुद्दों के नाम पर देश के जन मानस को गुमराह किया जा रहा है | देश में सामजिक वैमनष्यता बढ़ाने के लिए  एक से बढ़कर एक बयान दिए जा रहे हैं | कुर्सी के लिए देश को दांव पर लगाने वाले यह नहीं बता पाएंगे कि दुनिया का ऐसा कौन सा देश है जो अपने देश के जनबल  की उपेक्षा कर आगे बड़ा हो |  प्राकृतिक घटनाओं की एक निरंतर शृंखला चल रही है | मानव ही नहीं पशु भी  हिंसक हो रहे हैं आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं

 

ये कुछ ऐसी बातें हैं जो हर दिन हर मानव  अपने जीवन में अनुभव करता है | इन सबके बावजूद अगर देखा जाए तो भारत के सामने सीमा पर ही नहीं आंतरिक चुनौतियां भी कम  नहीं हैं एक दशक में देश के विकास  की गति बड़ी है ,| भारत ने  रक्षा मामलों को लेकर भी आत्म निर्भरता की और कदम बड़ा दिए हैं | इसरो ने नित नए कीर्तिमान गड़े हैं | आर्थिक दृष्टि से भारत दुनिया में तीसरे पायदान पर पहुँचने वाला है | इन सबके बावजूद भी देश अनेकों चुनौतियों का सामना कर रहा है | चाहे वह देश को एक स्वरुप में गढ़ने  की हो अथवा ,जनसंख्या नियंत्रण , समान नागरिक संहिता ,भ्रष्टाचार , आर्थिक असमानता , और बेरोजगारी की हो | इन सब चुनौतियों से निपटने के देश की सरकार को पहले देश में बैठे जयचंदों से निपटना होगा

 

                  २०२५ में एमपी की प्रशासनिक , राजनैतिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेगा | राजनैतिक तौर  पर मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष  वी डी शर्मा को इस पद से मुक्त कर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है | शिवराज सिंह चौहान क्या फिर से प्रदेश में वापसी करेंगे ,इसको लेकर भी सियासी अटकलों का दौर जारी है | मध्य प्रदेश में लूट का कारोबार कितने बड़े पैमाने पर जारी था इसका नजारा देख जांच एजेंसिया भी हैरान रह गई | बीजेपी के एक विधायक प्रीतम लोधी ने तो सौरभ शर्मा  को कांग्रेस के एक विद्याक से जोड़ दिया , इतना ही नहीं उन्होंने डीएनए टेस्ट की मांग भी कर डाली

 बुंदेलखंड के विकास की नीव प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी २५ दिसंबर २४ को अटल जी के जयंती पर रखने खजुराहो आये | उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखी | केन के पानी का समीकरण तय करेगा कि भविष्य में यह योजना कितनी लाभ प्रद होगी | दूसरी तरफ सागर ,दमोह नरसिंघ पुर में जिले में फैले नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रदेश के बड़े टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित हो रहा है | १४१४ वर्ग किमी के कोर क्षेत्रफल और ९२५. १२ वर्ग किमी के बफर  क्षेत्रफल वाले इस टाइगर रिजर्व को लेकर वन्य  प्राणी विशेषज्ञ काफी उत्साहित हैं | यहाँ के 40 गाँवों के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है | ये अलग बात है कि विकास  की अनेकों योजनाओं के बाद बुंदेलखंड के सागर में बीजेपी के अंदर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है

                                       

 

a

कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...