24 मार्च, 2024

EL_Loksabha_TKG_टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र जीतने के जतन में बीजेपी और कांग्रेस

 टीकमगढ़  लोकसभा क्षेत्र

जीतने के जतन में बीजेपी और कांग्रेस  

रवीन्द्र व्यास

 देश के पहले आम चुनाव 1952 में टीकमगढ़  लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आ गया था  इसमें टीकमगढ़ ,छतरपुर और दतिया जिले की विधानसभा क्षेत्र को सम्मलित किया गया था १९५७ से १९७१ तक  बाद में २००९ से अब तक यह अपने भौगोलिक परिवर्तन के साथ यह लोकसभा क्षेत्र अजा के लिए सुरक्षित रहा  | 2024 के चुनाव में बीजेपी ने चौथी बार डॉ वीरेंद्र खटीक , केंद्रीय मंत्री  को प्रत्यासी बनाया है जबकि कांग्रेस ने इस बार फिर परिवर्तन कर  पंकज अहिरवार को प्रत्यासी बनाया है |

 मध्य प्रदेश का टीकमगढ़  लोकसभा क्षेत्र समृद्ध सांस्कृतिक क्षेत्र  के साथ ही प्रमुख धार्मिक क्षेत्र भी माना जाता है अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ यह वह क्षेत्र है जहां सर्वाधिक चंदेल कालीन  तालाब हैं टीकमगढ़ का नामकरण  यहां के पुराने गाँव टिहरी के नाम पर हुआ था माना जाता है कि जब अयोधया से रामलला ओरछा आ गए  और वहां के महल में विराज मान हो गए तब  , 1783 ई ओरछा के शासक विक्रमजीत सिंह बुंदेला (1776 - 1817 ई.) ने ओरछा से अपनी राजधानी टेहरी (जिला टीकमगढ़ में) स्थानांतरित कर दी थी। टीकमगढ़ नामटीकम (श्री कृष्ण का एक नाम) से पड़ा 


मध्य प्रदेश का टीकमगढ़  लोकसभा क्षेत्र समृद्ध सांस्कृतिक क्षेत्र  के साथ ही प्रमुख धार्मिक क्षेत्र भी माना जाता है अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ यह वह क्षेत्र है जहां सर्वाधिक चंदेल कालीन  तालाब हैं टीकमगढ़ का नामकरण  यहां के पुराने गाँव टिहरी के नाम पर हुआ था माना जाता है कि जब अयोधया से रामलला ओरछा आ गए  और वहां के महल में विराज मान हो गए तब  , 1783 ई ओरछा के शासक विक्रमजीत सिंह बुंदेला (1776 - 1817 ई.) ने ओरछा से अपनी राजधानी टेहरी (जिला टीकमगढ़ में) स्थानांतरित कर दी थी। टीकमगढ़ नामटीकम (श्री कृष्ण का एक नाम) से पड़ा 

                   टीकमगढ़  लोकसभा क्षेत्र 195१  में ही अस्तित्व में आ गया था तब यह  क्षेत्र छतरपुर टीकमगढ़ और दतिया को मिलाकर एक लोक सभा क्षेत्र बना  था राज्य पुनर्गठन के बाद १९५७ में यह क्षेत्र  दो सांसदों वाला बना एक अजा  और एक सामान्य वर्ग से चुना  गया |  यहां से कांग्रेस के पं राम सहाय तिवारी सामान्य प्रत्यासी के तौर पर जबकि मोतीलाल मालवीय (अजा ) के प्रत्यासी के तौर  पर चुनाव जीते १९६२ में  टीकमगढ़ (सु) लोकसभा क्षेत्र बन गया ,१९६२ से १९७१ तक यह अजा के लिए सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र रहा |

1977  के लोकसभा चुनाव में परिसीमन के बाद इसे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के नाम से फिर एक बार पहचान मिली जिसमे टीकमगढ़ की चारों विधानसभा क्षेत्रो के साथ छतरपुर जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ा गया ये चुनाव आपात काल के बाद के चुनाव थे देश की राजनीति में एक बड़े परिवर्तन का सूत्रपात  हुआ था | 1977 से २००४ तक यह क्षेत्र खजुराहो लोक सभा क्षेत्र का हिस्सा रहा 

२००८ में परिसीमन के बाद  एक बार फिर टीकमगढ़ (सु) लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आ गया | 2009 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2019 तक के चुनाव में  सागर निवासी बीजेपी प्रत्यासी डॉ वीरेंद्र खटीक  लगातार चुनाव जीतते रहे पार्टी ने २०२४ के चुनाव के लिए  भी उन्हें ही प्रत्यासी बनाया है 


टीकमगढ़ वह लोक सभा क्षेत्र है जहां बड़े क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिले सुविख्यात साहित्यकार पं बनारसीदास चतुर्वेदी की कर्म स्थली भी टीकमगरह जिले की रही है उन्होंने ही सर्व प्रथम पृथक बुंदेलखंड राज्य की अलख जगाई थी उनकी यह अलख भले ही मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में शांत हो पर उत्तर प्रदेश में अभी भी ज्वाला बनी है टीकमगढ़ के डूंडा गाँव की साध्वी  उमा भारती यहां से तब सांसद बनी जब यह क्षेत्र टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा था वे  १९८९से  १९९८ के दौरान हुए चारों लोकसभा  चुनाव जीती और जब वे २००८ के विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ से चुनाव लड़ने आई  तो यहां वे कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह से पराजित हो गई यहाँ के सर्वोदय नेता चतुर्भुज पाठक को लोग आज भी भूले नहीं हैं गांधी जी के अनुयाई पाठक जी ने उस दौर में सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया था जब छुआ छूत जैसी घटनाये चरम पर थी उनके बढ़ते प्रभाव को देख कर उनकी ह्त्या कर दी गई थी कहते हैं इसकी सीआईडी जांच भी हुई थी बाद में वह जांच की फ़ाइल ही गायब हो गई थी उनकी इस ह्त्या में कांग्रेस के ही एक नेता का नाम आया था 

 बदलते सियासी समीकरण :


आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव के बाद से देश के साथ बुंदेलखंड इलाके में भी सियासी समीकरणों का दौर बदल गया था कांग्रेस हाशिए पर पहुँच चुकी थी पर दिलचस्प ये है कि जिस इलाके में समाजवादी तंत्र का अच्छा खासा प्रभाव था वह भी हाशिये पर पहुंच गए | 1957 में जनसंघ के नाथूराम (अजा ) से चुने गए ,इस चुनाव में  समाजवादी पार्टी पीएसपी ने भी अच्छे खासे मत प्राप्त किये || 1962  में  पीएसपी के कूरे  माते चुनाव जीते | 1967 और 1971 में कांग्रेस के नाथूराम चुनाव जीते पर 1967  में जहां समाजवादी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा वह 1971  में तीसरे स्थान पर पहुँच गया | 1977 से 2004 तक के लोकसभा चुनाव में यह क्षेत्र खजुराहो  लोकसभा क्षेत्र  रहा यह वह दौर था जब देश में एक तरह से राजनैतिक अस्थिरता देखने को मिली थी इन 27  वर्षों में  9 बार लोकसभा चुनाव हुए | 2009 में  जब टीकमगढ़ (सु) सीट बनी तो बीजेपी ने सागर के सांसद डॉ वीरेंद्र खटीक को प्रत्यासी बनाया था इस चुनाव में उन्हें 16. 54 फीसदी मत मिले थे जबकि कांग्रेस के वृंदावन अहिरवार को १३. 08 फीसदी मत मिले थे | 2014 के चुनाव  में  बीजेपी को 27. 67 फीसदी जबकि कांग्रेस के अहिरवार कमलेश वर्मा  को 14. 01 फीसदी मत मिले थे | 2019 के चुनाव में बीजेपी के डॉ खटीक को 61. 26 फीसदी मत लेकर कांग्रेस की श्रीमती किरण अहिरवार ( 29. 54 %)को  लगभग ५० फीसदी मतों के अंतर  से हराया था |  पिछले तीन लोक सभा चुनाव के टीकमगढ़ के समीकरण बताते हैं कि हर चुनाव में बीजेपी के डॉ वीरेंद्र खटीक का ग्राफ बड़ा है | 2009 के चुनाव में जरूर सपा ने 6.67 फीसदी वोट लेकर अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराई थी उसके बाद के दोनों चुनाव में वह लगभग ३ फीसदी वोटों पर सिमट गई |

२०२३ के विधानसभा चुनाव में इस संसदीय  क्षेत्र  की आठ में से तीन विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ ,खरगापुर और पृथ्वीपुर में कांग्रेस का कब्जा है जबकि पांच पर बीजेपी का कब्ज़ा है जिन सीटों पर कांग्रेस जीती भी है उसमे से कोई भी ऐसी नहीं है जो जहाँ उसने पांच फीसदी से जायादा मतों के अंतर से बीजेपी को शिकस्त  दी हो  |

2024 के चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं बीजेपी ने चौथी बार केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक को प्रत्याशी बनाया है कांग्रेस ने अनुसूचित जाती प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है टीकमगढ़ के मूल निवासी पंकज अहिरवार ने जमीनों के कारोबार से सियासत का सफर शुरू किया था विधानसभा चुनाव में उन्होंने जतारा से टिकट माँगा था किन्तु कांग्रेस ने वहां से किरण अहिरवार को प्रत्याशी बनाया था उनके साथ अच्छी बात ये है कि स्थानीय स्तर पर वे कांग्रेस की गुटबाजी से दूर हैं |

2024 का चुनाव : 



मध्य प्रदेश की अजा के लिए सुरक्षित  संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़  पर पिछले तीन चुनाव से  बीजेपी का बर्चस्व यथावत  है.यहां से बीजेपी के  वीरेंद्र कुमार खटीक चौथी बार मैदान में हैं केंद्र सरकार में मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को वर्तमान में हराना कांग्रेस के लिए आसान नहीं माना जा रहा है इस बार सियासी समीकरणों में कांग्रेस को सपा का साथ तो जरूर मिलेगा पर वह इस स्थिती में नहीं मानी जा रही कि बड़ा परिवर्तन करा सके मोदी लहर के चलते कांग्रेस के यह सीट जीतना आसान भी नहीं माना जा रहा है |


कोई टिप्पणी नहीं:

Political_bangal _election_बंगाल का फैसला: सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, राजनीतिक चेतावनी भी

  बंगाल का फैसला: सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं , राजनीतिक चेतावनी भी रवीन्द्र व्यास  पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति को एक ब...