21 सितंबर, 2011

चीन की दादागिरी पर भारत का दमदार जबाब

चीन की दादागिरी पर भारत का दमदार जबाब 
रवीन्द्र व्यास 
भारत ने काफी समय बाद कुटनेतिक तरीके से अपने पडोसी चीन को उसकी तस्वीर दिखाई है | भारत ने वियतनाम  के साथ तेल खोज के करार पर काम करना शुरू किया है | वह भी उस इलाके में जिस पर  चीन अपना दावा जताता है | तेल और प्राक्रतिक गेस का  यह  भण्डार दरअसल वियतनाम का इलाका है | तेल के पीछे चीन हर हाल में इस पर अपना कब्जा ज़माना चाहता है |
 दरअसल पिछले कुछ समय से  चीन ने भारत की घेरा बंदी शुरू की है , कूटनैतिक और सामरिक रण निति के तहत उसने  पहले पाकिस्तान को बल प्रदान किया ,  परमाणु  बम्ब बनाने में उसकी मदद की , यहाँ तक की उसका परमाणु परीक्षण भी अपने यहाँ करवाया | इसके पाक अधिकृत काश्मीर जो भारत का अभिन्न अंग है में सड़क ,रेल मार्ग और बाँध का निर्माण शुरू किया | जब की यह इलाका पाक गैर कानूनी तरीके से कब्जाए है | और एसे इलाके में किसी तीसरे देस जेसे चीन द्वारा कुछ भी करना अंतरास्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है | पाक के बाद चीन ने भारत के सबसे करीबी नेपाल में घुश पैठ की , वहाँ  आज के हालात में चीन का सबसे ज्यादा दखल माना जाता है | इसके बाद चीन ने श्री लंका को भी अपने  कुटनेतिक जाल लपेटा | दूसरी तरफ वह भारत की भूमि गाहे बगाहे अपना दावा ठोकता रहता है , कभी सिक्किम ,अरुणाचल प्रदेश ,तो कभी लेह लद्दाख तो कभी काश्मीर पर |  यहाँ के लोगों को  वह नत्थी बीजा देकर भारत को हमेशा से चिडाता आ रहा है | भारत की सीमा घुस कर उसके सैनिक अपनी नापाक हरकतें करने से भी बाज नहीं आते | हद तो तब हो गई थी जब उसने सिक्किम में देश के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के जाने पर ही आपत्ति की थी | 
भारत की तेल कम्पनी ओ.एन.जी.सी. ने  वियतनाम की  पेट्रो वियतनाम के साथ एक करार किया था | इस अनुबंध के अनुसार वियतनाम के समुद्र तट पर पेट्रोल और गैस  निकालने की योजना है | इस योजना पर दोनों देशों ने बड़ा निवेश किया है । चीन  इसे दक्षिण चीन सागर का हिसा बताते हुए  इस पर अपना हक़ जताता है | उसने इस पर आपत्ति भी जताई थी |  भारत ने उसके इस विरोध को दरकिनार करते हुए साफ़ तौर पर कह दिया की वह पी.ओ.के. से दूर रहे |
दक्ष्णि  चीन सागर तेल और गैस का प्रमुख्य गढ़ माना जाता है |इस इलाके को लेकर चीन और वियतनाम के मध्य विवाद काफी समय से चला आ रहा है |१९८२ के संयुक्त राष्ट्र समझौते के तहत इस इलाके के दो तेल क्षेत्रों पर  वियतनाम का अधिकार माना गया है | भारत इन्ही क्षेत्रों में तेल खोज अभियान में वियतनाम के साथ जुटा है | जब की चीन को तो इस इलाके से जहाज़ों की आवाजाही पर भी आपत्ति है | पिछले महीने चीनी नौसेना ने भारतीय जहाज को रोकने का दुसाहस भी किया था |चीन के इस दादागिरी पूर्ण रुख को लेकर आशियान देश भी काफी नाराज हें | 
हालांकि चीन के अलावा इस इलाके पर मलेसिया , ताइवान ,फिलिपिन्स और वियतनाम भी अपना दावा करते हें |
 विश्व का हर सम्रध देश हर हाल में घटते तेल भंडारों को लेकर अपनी रण निति के तहत चल रहा है | हर देश चाहता है की उसका ऊर्जा के सबसे बडे स्रोत पर कब्जा हो | विश्व में अब तक अधिकाँश युद्ध सिर्फ तेल के लिए ही हुए हें |  आने वाले दिनों में जैसी की चीन की मीडिया ने चेतावनी दी है की इसको लेकर युद्ध भी हो सकता है | इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए  क्योंकि चीन हर कीमत पर यहाँ से भारत को दूर भगाना चाहेगा  जिसके परिणाम खतारनाक होंगे , क्योंकि कोई भी लोकतांत्रिक सरकार अपनी जनता की अजर में दब्बू का तमगा नहीं लेना चाहती | और यदि इसको लेकर युद्ध होता है तो यह युद्ध सिर्फ चीन भारत तक सिमित नहीं रहेगा बल्की इसमें दुनिया के कई देश शामिल हो जायेंगे ,|
चीन की हरकतों को और अमेरिका की रिपोर्ट को यदि देखा जाये तो कई तथ्य उजागर होते हें | पेंटागन की रिपोर्ट में काफी पहले इस बात का खुलासा किया था की चीन भारत की सीमा पर आधुनिक मिसाइलें तैनात कर रहा है | इसके अलावा चीन बड़ी तादाद में पाक को हथियार भी दे रहा है | मतलब साफ़ है की भारत की बढती शक्ति को वह कुचलने पर आमादा है | भारत पर दबाव बनाने के लिए वह हिंद माहा सागर में भी अपनी गतिविधियाँ बड़ा सकता है | 
इन हालातों में भारत को अपना कूटनैतिक अभियान जारी रखना जरुरी माना जा रहा है , हालांकि यह मुददा २४ से २६ सितम्बर की भारत चीन वार्ता में छाया रहेगा , जब मोंटेक सिंह चीन जायेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...