06 अक्टूबर, 2024

Bageshwar Dham _जगत कल्याण और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए साधना में लीन : बागेश्वर पीठाधीश्वर

 जगत कल्याण और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए साधना में लीन : बागेश्वर पीठाधीश्वर 


छतरपुर// //   बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों एक अनोखी साधना में लीन हैं |  जगत के कल्याण और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के  लिए वे  शक्ति साधना में लीन हैं। नौ दिनों तक मौन व्रत रखकर महाराज श्री उपवास कर रहे हैं। दिन भर माता रानी के  नाम जप में  लीन  हैं।



बागेश्वर धाम के सेवादार ऋषि शुक्ला ने मीडिया को बताया कि महाराज श्री  नौ दिनों तक उपवास रखकर मातारानी के नाम का जप करने में लगे हैं।  बागेश्वर धाम में सप्त कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ में भी जगत के कल्याण  के लिए आहुतियां डाली जा रही हैं। 
  बनारस के यज्ञाचार्य पं. राजा पांडेय के नेतृत्व में प्रकाण्ड विद्वान विधि विधान से वैदिक  मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में आहुतियां दिला रहे हैं। 



 नवरात्रि में   मौन व्रत धारण किये    महाराज श्री दिन में एक बार  साधना कक्ष से बाहर निकलकर यहां आने वाले भक्त  समुदाय को दर्शन लाभ देते हुए आशीर्वाद भी  दे रहे हैं। बागेश्वर धाम में दो स्थानों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं वहीं भव्य रामलीला चल रही है। 

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...