28 फ़रवरी, 2024

Political_BJP_Congres_कांग्रेस वालों को सनातन धर्म का अपमान करे बिना चैन नहीं :: अमित शाह

 बीजेपी का बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन

कांग्रेस   वालों को सनातन धर्म का अपमान करे बिना चैन नहीं :: अमित शाह

खजुराहो /  / २५ /२/२४ , बीते  ९ लोक सभा चुनाव से बीजेपी के अजेय गढ़ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के खजुराहो में  रविवार को  देश के गृह मंत्री अमित साह ने चुनावी शंखनाद का आगाज किया | पार्टी के बूथ कार्यकार्ताओं से उन्होंने मंच पर आते ही कहा  कि  मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं बनाना है,   400 पार करना है इसके लिए सभी  संकल्प लेना है आज बुंदेलखंड की इस वीर भूमि पर खजुराहो की ऐतिहासिक भूमि पर आए हुए मेरी पार्टी के मालिक ऐसे मेरे सभी कार्यकर्ता भाइयों बहनों आप सभी को मेरा प्रणाम नमस्कार 64 योगिनी, कंदरिया महादेव और जगदंबा मंदिर उसमें विराजमान सभी देवी देवताओं को मैं प्रणाम करता हूं |

यहां हम बता दें यह वही लोक सभा क्षेत्र है जहां से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सांसद हैं | २०१९ में वे यहां से ४३२३८२ मतों से जीते थे | उन्हें ८१११३५ (64. ४६ %) मत मिले थे जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की महारानी कविता सिंह को ३१८७५३ (२५. ३३ % ) मत मिले थे | कांग्रेस ने जिस समझौते के तहत यह सीट सपा को दी है उसे 3. १८ फीसदी मत से संतोष करना पड़ा था | जहां तक उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की बात है तो मात्र दो विधान सभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं |

हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने बुंदेलखंड के आज और शौर्य  का स्मरण कर अपने भाषण  की शुरुआत की | उन्होंने कहा   बुंदेलखंड वह इलाका है जिसने  जिस देश की आजादी की लड़ाई में मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक हमेशा संघर्ष किया देश को आजाद कराने के लिए  अपना खून बहाया | ऐसे वीर सपूतों को मेरा  प्रणाम | मोदी को तीसरी बार जिताने और ४०० पार का लक्ष्य पाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए , मोदी सरकार द्वारा दस वर्ष में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया ,साथ ही आगामी पांच वर्षों में महान और विकसित भारत का संकल्प दोहराया ,   तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल बाबा पर जमकर निशाना भी साधा |

बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने  कहा  यहां पर में सेक्टर  के 23000   बूथ  कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए आया हूं | ये जो सम्मलेन बुलाया है विजय का संकल्प लेने का यह सम्मलेन १८ वी लोकसभा में , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ४०० से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने   के संकल्प का सम्मलेन है  | दस वर्षों में प्रधान मंत्री मोदी जी ने ढेर सारे परिवर्तन किये , ये  भारत के विकास के 10 साल रहे हैं ये   10 साल    भारत के 60  करोड़ गरीबों के कल्याण के दस साल रहे हैं | ये   10 साल  भारत को सुरक्षित कर आतंकवाद से मुक्त कराने वाल दस साल रहे हैं  | भारत की महिला शक्ति को संसद और विधानसभा में 33 % आरक्षण देकर सम्मान देनेभारत ने  चंद्रमा पर पैर  रखा वहां शिव शक्ति पॉइंट बनाकर भारत के तिरंगे को फहराने का काम भारत के नेता नरेंद्र मोदी ने किया |

 मध्य प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत  भारतीय जनता पार्टी की ओर से धन्यवाद करना चाहता हूं हम 2014 में आपके सामने आये आपने  29  में 28 सीटें दी  2019 में आये  29 में से  28 सीटें दी , अभी अभी विधान सभा चुनाव में आये आपने सारे रिकार्ड तोड़कर  फिर से आपने कमल की सरकार बनाई | सभी मतदातों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि   2024 में २९ की २९ सीटें से   मोदी जी की झोली भर दीजिए और 400 का आंकड़ा पार करा दीजिये मध्य प्रदेश विधान सभा  में यह प्रचंड विजय आप सभी के पसीने, परिश्रम और पुरुषार्थ के कारण मिला है बाकी कोई पार्टी अनेक कारणों से चुनाव जीत  सकती है, भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ  के कार्यकर्ताओं के कारण ही चुनाव जीतती  है यह हम सभी का विश्वास  है |

इस बार मोदी जी ने हमें ४०० पार का  लक्ष्य दिया है , ४०० पार का ये लक्ष्य भारत के बूथ कार्यकर्ताओं के बगैर हो ही नहीं सकता |   ये मध्य प[रदेश तो  राज माता विजयाराजे  सिंधिया और कुशाभाऊ  ठाकरे की भूमि है यह हमारे संगठन की भूमि है यह भारतीय जनता पार्टी के कमल की भूमि है | इस बार  अध्यक्ष जी विजय की भूख  को मंद मत करिए इस बार सभी बूथों  पर कमल खिलाने का संकल्प लेकर जाना है |

पिछले दस साल के अंदर हमने हर वादा पूरा किया है | हमने कहा था कि  अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे राहुल बाबा 19 में मेरी मजाक उड़ाता था मैं  पार्टी का अध्यक्ष था , मुझे ताने लगाता था मंदिर वहीँ बनाएंगे तिथि नहीं बताएँगे राहुल बाबा 22 जनवरी 2024 ,  10 साल के इतिहास में एक दिन बन गया जब रामलला ,५०० साल के बाद  अपने भव्य मंदिर विराजमान हुए हैं | कांग्रेस ने अयोध्या के मंदिर के मुद्दे को  लटका कर रखा ,भटका  कर रखा | मोदी जी ने भूमि पूजन भी  करोड़ों राम भक्तों की इच्छा को पूरा करने का काम  किया |   भारतीय जनता पार्टी जो कहती  हैं वह करती है , हमने ककहा था कि धारा  370 को हम  हटा कर  रहेंगे ,इस देश के अंदर दो निशान  दो विधानं दो   प्रधान नहीं रह सकते हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का ना रा था जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है मोदी जी के नेतृत्व में वह ऐतिहासिक  दिन भी आ गया ,५ अगस्त २०१९ को मोदी जी ने   370 को समाप्त कर दिया आज कश्मीर भारत माता का मुकुट बनी बनकर हमारे है पार्टी के वायदे याद कराते हुए उन्होंने कहा कि   मोदी जी ने मुस्लिम  बहनों के कल्याण के लिए ट्रिपल तलाक की प्रथा को भी समाप्त कर कर दिया, सेना के रिटायर्ड जवानों को वन रेंक वन पेंशन , विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण मात्र शक्ति को दिया।  नै संसद बनी , कर्तव्य पथ बना , महाकाल लोक बना , केदार धाम और बद्री धाम बने ,सोमनाथ का मंदिर सोने का बना, काशी विश्वनाथ का गलियारा बना , और राम मंदिर पर भी ध्वजा पहराई गई  मित्रों भारतीय जनता पार्टी ने  सारे वायदे पूरे किये हमने कहा था कि हम गरीबों के कल्याण के लिए  करेंगे |   भाजपा सरकार मोदी सरकार गरीबों और आदिवासियों को समर्पित रहेगी हमने 80 करोड़  गरीबों को  प्रति व्यक्ति 5 किलो  अनाज देने का काम किया | 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर माता और बेटियों को सम्मान करने का काम किया |  4 करोड लोगों को घर  दिया , 10 करोड़ माताओं  को गैस का सिलेंडर दिया 14 करोड़ परिवारों कोनल से जल देने का  काम किया और 11 करोड़ किसानों को हमने ₹6000 प्रति साल देने का काम किया | ६० करोड़ लोगों को  5 लाख तक का सारा स्वास्थ्य का खर्चा मोदी जी ने मुक्त कर दिया फ्री ऑफ कॉस्ट कर दिया आज कोई भी गरीब बीमार पड़े उसकी चिंता की आवश्यकता नहीं भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है |

, मोदी जी ने वादा किया है कि  हमारा भारत आत्मनिर्भर होगा , पूर्ण विकसित देश होगा हमारा भारत, महान भारत की नींव डालने के 5 साल होंगे |   कांग्रेस पार्टी के शासन में १० साल मनमोहन जी की सरकार रही आये दिन  पाकिस्तान से आलियामालिया ,जमालिया आते थे और हमला करके भाग जाते थे |   मनमोहन सिंह के चेहरे पर जूं नहीं रेंगती थी पाकिस्तान ने मोदी जी के आने के बाद भी किया उनको याद नहीं रहा की पूरी और पुलवामा में कांड तो करते हैं मगर अब सरकार भाजपा की आ गई है कांग्रेस की नहीं है और इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं | १० दिन में ही एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर ले पाकिस्तान में घर घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया |

कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्मं का  अपमान किया उनके साथी  सनातन धर्म को गाली देते थकते नहींकांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की नई व्याख्या बनाने का प्रयास किया | राजा भोज के नाम पर मेट्रो का विरोध किया ,रविदास मंदिर का विरोध किया , माँ  नर्मदा के जयकारे का विरोध किया , और भारतीय संस्कृति को हमेशा अपमानित करने का काम किया | कांग्रेस   वालों को सनातन धर्म का अपमान करे बिना चैन नहीं है | ये कांग्रेस पार्टी  इस देश की राजनीति के अंदर भ्रष्टाचार की पर्यायवाची शब्द है | कांग्रेस का मतलब भरस्टाचार और भ्र्ष्टाचार का मतलब कांग्रेस है , कांग्रेस ने १० साल में  12 लाख करोड रुपए का घोटाला  किया | मोदी जी की सरकार के 10 साल समाप्त हो

गए हमारे विरोधी भी मोदी जी पर कानि पाई  का आरोप नहीं लगा सकते | मोदी जी पारदर्शी शासन दें का काम किया है

 मोदी जी ने किसानों के लिए ढेर सारे काम किये  गेंहू और धान की रिकार्ड खरीदी की, हमने एम् इस पी   देने का काम किया एक के बाद एक हर किसान की समस्या को दूर करने का काम किया | यही कारण है की  कांग्रेस पार्टी आज  के राजनीतिक परिदृश्य में दिखाई नहीं पड़ती | एक के बाद एक हर राज्य में बीजेपी की सरकार आ गई | अब  लोकसभा का चुनाव आया है और लोकसभा के चुनाव में आज कांग्रेस पार्टी को पूछ कर जा पूछ कुछ सवाल छोड़ कर जाता हूँ   आपने दस साल में मध्यप्रदेश को  एक लाख 99 हजार करोड़  रु दिया | बीजेपी सरकार ने ९ वर्ष में 7 लाख ७४ हजार करोड़ रु देने का काम किया , इसके साथ सादे पांच लाख करोड़ रु का प्रोजेक्ट देने का काम भी किया |   भारतीय जनता पार्टी ने एक बीमारू मध्य प्रदेश को विकसित राज्य में कन्वर्ट करने का प्रयास किया हैआने वाला चुनाव भारत को महान बनाने का  चुनाव है , भारत को महाशक्ति बनाने का चुनाव है , आने वाला चुनाव भारत को दुनिया में तीसरे नंबर के अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है इस चुनाव के अंदर में आज मध्य प्रदेश की जनता के सामने लेकर आया हूं और अपील करता हूं 29 की 29 सीटों के कमल नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दीजिए हम मध्य प्रदेश और भारत को पूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे | बूथ का कार्यकर्ता   हर- लाभार्थी ,युवा का , माता बहन ,हर किसान का  का संपर्क करे बूथ  का कार्यक्रम बूथ  पर नरेंद्र मोदी बनकर खड़ा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के परचम को फहराए |

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मोके पर कहा   गृहमंत्री अमित शाह जी ने हम सब को  जो टास्क दिया थाहर बूथ पर चुनाव जीतने का 10% वोट बढ़ाने का | प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने झाबुआ के सभा में कहा था 370 वोट प्रत्येक बूथ पर बढ़ाने का  यह  एक जड़ी बूटी हमें दी थी हमारे प्रधानमंत्री ने 370 वोट हर बूथ  पर बढ़ाना  है |

 

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव ने बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की ये  सौभाग्य की बात है कि  कार्यकर्ताओं का कुंभ है कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश और दुनिया में अपनी भाजपा की पहचान बनी है | इस लिए  जिनको जो काम मिला उसे काम को 100% अपनी पूरी क्षमता से  सफल करना है | छोटे से छोटा काम हो या बड़े से बड़ा काम हो , काम को अंजाम तक पहुंच करके ही हमें दम  लेना है |   गृह मंत्री अमित शाह के कारण  हमारे पूरे देश में दंगे बंद हो गए गुंडागर्दी खत्म हुई अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर के जो गृहमंत्री का रोल हो सकता था  वह देखने को मिला मैं सबको बता देता हूं हमारा अपना यह एक तरह से थोड़ा बाकी प्रदेश की तुलना में बुंदेलखंड वाला बेल्ट थोड़ा  पिछड़ा था लेकिन केंन  बेतवा का जो नया निर्णय हुआ है और केंन  बेतवा के माध्यम से पूरा बुंदेलखंड अपने तमाम खेती किसानी और खास करके अपने ग्रामीण अंचल के लिए यह वरदान साबित होगा बहुत जल्दी इसका भूमि पूजन होने वाला जोरदार अभिनंदन करें भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मामलों को लेकर के बार-बार विकास के मामले में बुंदेलखंड में एक नया दरवाजा खुला है या आगे भी इसी प्रकार मिलती जाएगी |

Sun, 25 Feb, 18:28 (2 days ago)

18 फ़रवरी, 2024

Khjuraho_Dance Festival_खजुराहो नृत्य समारोह का स्वर्ण जयंती वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 एवं लोकरंजन समारोह का शुभारंभ


  छतरपुर /



/ 18 फरवरी २४ , विश्वविख्यात खजुराहो में  इस बार  "खजुराहो नृत्य समारोह का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है |  20 फरवरी को सायं 07 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में  इस बार अनेकों  नवीन  प्रस्तुतियां होंगी | नृत्य समारोह के  स्वर्ण जयंती वर्ष  को खास एवं यादगार बनाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा कथक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है,| कार्यक्रम की शुरुआत में  20 फरवरी, 2024 को कथक नृत्य के 1500 से 1800 कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य ‘‘कथक कुंभ’’ प्रस्तुत किया जाएगा ताकि  ‘‘विश्व रिकॉर्ड’’ स्थापित किया जा सके ।



 समारोह के आयोजन को लेकर आज खजुराहो में उप-संचालक, संस्कृति सुश्री वंदना पाण्डेय एवं निदेशक, अकादमी श्री जयंत माधव भिसे ने संयुक्त पत्रकार वार्ता ली |  उन्होंने बताया कि  1975 से शुरू हुआ  खजुराहो नृत्य महोत्सव  इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास एवं यादगार बनाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा कथक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है प्रथम दिवस 20 फरवरी, 2024 को कथक नृत्य के 1500 से 1800 कलाकारों द्वारा  शाम 4. 30 बजे सामूहिक नृत्य ‘‘कथक कुंभ’’ प्रस्तुत कर ‘‘विश्व रिकॉर्ड’’ स्थापित किया जायेगा। 

संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल के माध्यम से खजुराहो में प्रतिवर्ष खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सहभागिता से किया जाता है। पश्चिमी मंदिर समूह परिसर के अंदर चंदेलकालीन कंदरिया महादेव मंदिर तथा देवी जगदंबा मंदिर के मध्य विशाल मुक्ताकाशी मंच पर यह उत्सव 26 फरवरी तक आयोजित होगा | समारोह का उदघाटन एम् पी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे | इस मौके पर खजुराहो सांसद वी डी शर्मा ,  संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग  शिव शेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति श्री एनपी नामदेव उपस्थित होंगे। 

उदघाटन सत्र में  इसमें राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विख्यात रूपांकर कलाकारों के नाम से स्थापित 10 राज्य स्तरीय पुरस्कार चयनित कलाकारों को प्रदान किए जाएंगे अलंकृत कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि प्रदान करते हुए प्रशंसा पत्र साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा | 

कत्थक कुम्भ के बाद शाम  6.30 बजे  20 फरवरी 2024 को पद्मश्री रंजना गौहर एवं साथी, नई दिल्ली, ओडिसी समूह, सुधान शंकर, नई दिल्ली, भरतनाट्यम।

21 फरवरी शेकी सिंह दिल्ली कत्थक  सायली कोंडे, पुणे ,भरतनाट्यम समूह। अरुण गायत्री पांडा, भुवनेश्वर ओडीसी, मनाली देव मुंबई  कथक समूह ।

22 फरवरी साक्षी शर्मा दिल्ली कत्थक कस्तूरी पटनायक नई दिल्ली ओडिसी  समूह ,विद्या प्रदीप केरल मोहिनीअट्टम, पद्मश्री पुरु दाधीच, हर्षिता शर्मा दाधीच एवं साथी इंदौर कथक। 

23 फरवरी मौमिता घोष वत्स नई दिल्ली ओडीसी, पद्मश्री नलिनी कमलिनी एवं साथी दिल्ली कथक समूह। मार्गी मधु एवं साथी कोच्चि कुड़ी अट्टम त्रय सुचित्रा हरमलकर  एवं साथी इंदौर कथक समूह , रोशाली राजकुमारी एवं साथी इंफाल मणिपुरी समूह।

24 फरवरी  पंचानन भुयान दिल्ली छाऊ _ओडशी समूह । अमीरा पाटणकर, एवं  साथी पुणे कथक समूह राजश्री होल्ला एवं रेखा सतीश बेंगलुरु कुचिपुड़ी युगल। अनु सिन्हा एवं साथी दिल्ली कथक।

 25 फरवरी प्रेरणा देशपांडे पुणे कथक, पंडित राजेंद्र गंगानी दिल्ली कथक, नव्या नटराजन बेंगलुरु भरतनाट्यम, विधि नगर एवं साथी वाराणसी कथक समूह ।

 26 फरवरी नाटक कथा ( मीरा) निर्देशन पद्म विभूषण डॉक्टर सोनल मानसिंह सीआईसीडी ग्रुप नई दिल्ली. राजश्री वॉरियर त्रिवेंद्रम भरतनाट्यम, यासमीन सिंह एवं साथी भोपाल कथक समूह, कृपा फड़के एवं साथी मैसूर भरतनाट्यम समूह, अनुराधा सिंह भोपाल कथक।के साथ  समारोह का समापन होगा

 "आदिवर्त संग्रहालय"  खजुराहो के प्रभारी अधिकारी  अशोक मिश्र ने कहा कि संग्रहालय द्वारा  पारंपरिक कलाओं का राष्ट्रीय समारोह लोकरंजन का आयोजन 20 से 26 फरवरी, 2024 तक प्रतिदिन सायं 05 बजे से किया जा रहा है। 20 फरवरी से "आदिवर्त संग्रहालय"  खजुराहो  का समय दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक पर्यटकों एवं दर्शकों के लिये किया गया है। 

 म.प्र. टूरिज्म की ओर से मिलेगी सौगात

महोत्सव के दौरान खजुराहो में देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों को रोमांच का अनुभव भी मिलेगा। मप्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा विभिन्न रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। रोमांच प्रेमियों के लिए स्काई डाइविंग (20-25 फरवरी 2024), कैम्पिंग, ट्रेल जॉय राइड, वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट, बनाना राईड, शिकारा बाईड, राफ्टिंग, विलेज टूर, ई-बाइक टूर, रानेह फॉल टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर, खजुराहो नाईट टूर, फॉर्म टूर जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

महोत्सव के दौरान होंगी विभन्न गतिविधियां

प्रदर्शनी के अन्तर्गत शास्त्रीय, लोक और जनजातीय नृत्य रूपाकारों के परिधान, आभूषण, अलंकरण, साहित्य और संगीत वाद्यों के साथ-साथ चित्र शैलियाँ एवं पर्व-त्योहार अर्थात् समग्रता में कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है।

कला वार्ता- कलाकार और कलाविदों का संवाद।

संस्कृति के विभिन्न अनुशासनों के कला मर्मज्ञों एवं कलाकारों के बीच संस्कृति संवाद के साथ ही विभिन्न कला रूपों के प्रतिनिधि, प्रस्तुतिकरण, कला समीक्षक, कला मर्मज्ञ एवं विद्वतजन भारतीय कलाओं और उनमें निहित दर्शन पर श्रोताओं से गंभीर विमर्श करते हैं।

हुनर- देशज ज्ञान एवं कला परम्परा का मेला।

भारत में सौन्दर्यबोध समाज के सभी वर्गों की परम्परा के अनुरूप रूपाकारों/कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी शिल्प, काष्ठ शिल्प, लौह शिल्प, बाँस शिल्प, कपड़ा बुनाई-रंगाई-छपाई आदि शिल्प परम्परा की निर्माण प्रक्रिया, तकनीक और डिजाइन उन्नयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष खजुराहो में हुनर के नाम से शिल्प मेले का आयोजन करते हैं।

वर्तनी : ललित कलाओं का मेला।

आर्ट-मार्ट कला प्रदर्शनी के अन्तर्गत ललित कलाओं जैसे मूर्ति शिल्प, चित्रांकन, छायाचित्र, छापा चित्र, काष्ठ शिल्प आदि के कलाकार अपनी कृतियाँ प्रदर्शित करते हैं। कलाकारों से दर्शक खुलकर कला से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा करने हेतु भी आमंत्रित रहते हैं।

 टेराकोटा और सिरेमिक राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कार्यशाला।

देश भर के टेराकोटा एवं सिरेमिक माध्यम पर कार्य करने वाले कलाकार अपने भीतर उठने वाली रचनात्मक हिलोरों को साकार कर पाते हैं। भारत की संस्कृति में माटी शिल्प की पुरानी परंपरा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समष्टि कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। नृत्य की अन्य गतिविधियों के रूप में दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा ‘‘लोकनृत्य’’ की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जायेगा।

वर्तनी : अन्तर्राष्ट्रीय छापा कला 

अन्तर्राष्ट्रीय ‘‘प्रिंट विनाले’’ में भारत भवन, भोपाल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी से पुरस्कृत 50 छापा चित्रों (प्रिंट) की प्रदर्शनी ‘‘वर्तनी’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुखतः निम्नलिखित देशों जापान, कोरिया, स्विजरलैण्ड, फ्रांस, भारत, ईरान, नार्वे, स्वीडन, अमेरिका आदि के कलाकारों के चित्र सम्मिलित किये गये हैं।

लयशाला : श्रेष्ठ गुरूओं के साथ शिष्यों का संगम और कार्यशाला 

देशभर की विभिन्न नृत्य शैलियों के गुरुओं तथा उनके शिष्यों का श्रेष्ठ गुरुओं एवं विभिन्न विधाओं के श्रेष्ठ कलाकारों का संवाद और उनकी विधाओं  पर केन्द्रित कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, जिससे रसिक जनों और कलाप्रेमियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और विद्यार्थी नृत्य शैली विभिन्न घरानों से परिचित होंगे और खजुराहो नृत्य समारोह के अन्तर्गत लयशाला कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

 

04 फ़रवरी, 2024

Bharat Ratn_ भारत रत्न पुरस्कार विजेता

 

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट, किसे-कब मिला सम्मान; 50वें नंबर पर आडवाणी

 3/2/24

Curtsy_ Times Now Navbharat

LK Advani Bharat Ratna: भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता, राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आडवाणी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी गई है। वो ऐसे 50वें व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची

नाम                                        जीवन काल                                  सम्मान का वर्ष

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन           (05 सितंबर, 1888-17 अप्रैल, 1975)    1954

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी            (10 दिसंबर, 1878-25 दिसंबर, 1972) 1954

डॉ. चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण           (07 नवंबर, 1888-21 नवंबर, 1970)     1954

डॉ. भगवान दास                      (12 जनवरी, 1869 -18 सितंबर, 1958)   1955

सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या     (15 सितंबर, 1860-12 अप्रैल, 1962)    1955

पंडित जवाहरलाल नेहरू           (14 नवंबर, 1889-27 मई, 1964)         1955

गोविंद वल्लभ पंत                  (10 सितंबर, 1887-07 मार्च, 1961)          1957

डॉ. धोंडो केशव कर्वे                    (18 अप्रैल, 1858-09 नवंबर, 1962)     1958

डॉ. बिधन चंद्र रॉय                       (01 जुलाई, 1882-01 जुलाई, 1962)     1961

पुरुषोत्तम दास टंडन                      (01 अगस्त, 1882-01 जुलाई, 1962)    1961

डॉ. राजेंद्र प्रसाद                            (03 दिसंबर, 1884-28 फरवरी, 1963) 1962

डॉ. जाकिर हुसैन                           (08 फरवरी, 1897-03 मई, 1969)       1963

डॉ. पांडुरंग वामन काणे                             (07 मई 1880-08 मई 1972)   1963

लाल बहादुर शास्त्री        (02 अक्टूबर, 1904-11 जनवरी, 1966), मृत्यु के बाद    1966

इंदिरा गांधी                                         (19 नवंबर, 1917-31 अक्टूबर, 1984)  1971

वराहगिरी वेंकट गिरी                            (10 अगस्त, 1894-23 जून, 1980)        1975

के. कामराज                                         (15 जुलाई, 1903-1975), मरणोपरांत   1976

मदर टेरेसा                                             (27 अगस्त, 1910-05 सितंबर, 1997)  1980

आचार्य विनोबा भावे           (11 सितंबर, 1895-15 नवंबर, 1982), मरणोपरांत        1983

खान अब्दुल गफ्फार खान (06 फरवरी 1890 -20 जनवरी, 1988), पहले गैर-भारतीय   1987

एम जी आर                        (17 जनवरी, 1917-24 दिसंबर, 1987), मृत्यु के बाद      1988

डॉ. भीमराव आंबेडकर          (14 अप्रैल, 1891-06 दिसम्बर, 1956), मृत्यु के बाद      1990

नेल्सन मंडेला             (18 जुलाई, 1918-05 दिसम्बर, 2013), दूसरे गैर-भारतीय         1990

राजीव गांधी                          (20 अगस्त, 1944-21 मई, 1991), मृत्यु के बाद            1991

सरदार वल्लभ भाई पटेल        (31 अक्टूबर, 1875-15 दिसम्बर, 1950), मृत्यु के बाद   1991

मोरारजी देसाई                                            (29 फरवरी, 1896-10 अप्रैल, 1995)    1991

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद     (11 नवंबर, 1888-22 फरवरी, 1958), मरणोपरांत       1992

जे. आर. डी. टाटा                                          (29 जुलाई, 1904-29 नवंबर, 1993)     1992

सत्यजीत राय                                               (02 मई, 1921-23 अप्रैल, 1992)          1992

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम                                    (15 अक्टूबर, 1931-27 जुलाई, 2015)  1997

गुलजारी लाल नंदा                                           (04 जुलाई, 1898-15 जनवरी, 1998)   1997

अरुणा आसफ अली                   (16 जुलाई, 1909 -29 जुलाई, 1996), मरणोपरांत        1997

एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी                             (16 सितंबर, 1916-11 दिसम्बर, 2004)            1998

सी. सुब्रामनीयम                                               (30 जनवरी, 1910-07 नवंबर, 2000)   1998

जयप्रकाश नारायण                     (11 अक्टूबर, 1902-08 अक्टूबर, 1979), मृत्यु के बाद   1998

पंडित रवि शंकर                                              (07 अप्रैल, 1920-12 दिसंबर, 2012)    1999

अमर्त्य सेन                                                                (03 नवंबर 1933-अब तक)       1999

गोपीनाथ बोरदोलोई                                                     (1890-1950), मरणोपरांत       1999

लता मंगेशकर                                                 (28 सितंबर, 1929 - 6 फरवरी 2022)   2001

उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां                                        (21 मार्च, 1916-21 अगस्त, 2006)       2001

पंडित भीमसेन जोशी                                         (04 फरवरी, 1922 -05 जनवरी, 2011) 2008

सी.एन.आर. राव                         (30 जून, 1934-अब तक) 16 नवंबर, 2014 को घोषित   2014

सचिन तेंदुलकर               (24 अप्रैल, 1973-अभी तक) 16 नवंबर, 2014 को घोषित          2014

अटल बिहारी वाजपेयी                                        (25 दिसंबर, 1924-16 अगस्त 2018)   2015

मदन मोहन मालवीय                    (25 दिसंबर, 1861- 12 नवंबर, 1946) मरणोपरांत        2015

प्रणब मुखर्जी                                                    (11 दिसम्बर 1935 - 31 अगस्त 2020) 2019

नानाजी देशमुख                          (11अक्टूबर 1916 - 27 फरवरी 2010), मरणोपरांत      2019

भूपेन हजारिका                                      (8 सितंबर 1926 - 5 नवंबर 2011), मरणोपरांत 2019

कर्पूरी ठाकुर                              (24 जनवरी 1924 - 17 फरवरी 1988), मरणोपरांत       2024

लाल कृष्ण आडवाणी                                                    (8 नवंबर 1927 - अब तक)       2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने X पर लिखा, 'हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है। उन्होंने अपने जीवन में जमीनी स्तर पर काम करने से शुरुआत कर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।' प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आडवाणी (96) को यह सम्मान दिया जाएगा।

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...