छतरपुर/
मध्य प्रदेश बी.जे.पी.के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा पर , कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दस करोड़ के मानहानि का दावा किया है | सिंह ने यह बात आज छतरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही | वे अपनी जनचेतना यात्रा के साथ छतरपुर आये थे |
पत्रकारों के सवालों के जबाब देते हुए उन्होने कहा ,प्रभात डेंजर ने दसमलव ००६ हेक्टयेर जमीन पर कब्जा की गलत शिकायत अनुसूचित जाती जनजाति आयोग में की थी | यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले मेने प्रभात झा के खिलाफ उसी आयोग में गलत दस्तावेज देने पर शिकायत की है | थाने में ऍफ़.आई.दर्ज करने की प्रार्थना की है | और मानहानि का दावा भी दस करोड़ का ठोक दिया है > केस भी उन पर करूंगा और प्रभात डेंजर को छोडूंगा नहीं जब तक वो बिहार ना चला जाये | दरअसल प्रभात झा ने अजय सिंह पर सीधी जिले में एक दलित की जमीन हड़पने का आरोप लगाया था |
अजय सिंह ने प्रदेश की बी.जे.पी. सरकार और शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा की किसान परेशान है , अधिकारी मनमानी पर उतारू है | खनिज माफिया हावी हें , केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पैसे का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है | भ्रष्टाचार के मामले में मध्य प्रदेश देश में चर्चा का विषय बन गया है | ये प्रदेश भ्रष्टाचार का पर्यटन स्थल हो गया है |
बुंदेलखंड पॅकेज पर यदि सही ढंग से कार्य किया जाता तो दो सालों में इस इलाके की तस्वीर बदल जाती |
रवीन्द्र व्यास