15 जून, 2011

Khajuraho

अब नहीं उतरेंगे खजुराहो में हवाई  जहाज 


रवीन्द्र व्यास 
खजुराहो / में तेज गर्मी का कहर जारी है , सूरज कि तपन का असर ये हुआ कि यहाँ आने वाले बहुसंख्यक  देशी विदेशी पर्यटकों ने अब यहाँ इस मौसम में  आने से तौबा कर ली है | निजी कंपनियों ने तो पहले ही अपनी उड़ाने रद्द कर दी थी अब एयर इण्डिया  ने भी  ३० जून तक के लिए अपनी उड़ाने स्थगित कर दी हें | 
 खजुराहो में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के आंकडे बताते हें कि जून कि तपन में यहाँ बा मुश्किल 50 ही विदेशी पर्यटक रोजाना आ रहे हें ,जब कि जनवरी और फरवरी में यहाँ 450से भी ज्यादा विदेशी पर्यटक रोजाना आते थे |  पिछले कुछ समय में यहाँ भारतीय पर्यटकों कि संख्या में भी काफी उछाल आया है , जनवरी 2011 में रोजाना लगभग एक हजार भारतीय पर्यटकों ने  काम कला के इन मंदिरों को देखा है | 
माह              विदेशी              देशी              वर्ष 2010 में खजुराहो में 90721  विदेशी पर्यटक 
januvary      12247             32682         आये जो अबतक का एक रिकोर्ड है , 234950भारतीय           
Februvery    13610             22311         पर्यटकों  ने भी खजुराहो के मंदिरों को देखा | 
March           11264            22803      2009 में 312902  देशी पर्यटकों ने मंदिरों कि कला 
April             6224             14478      कृतियों को देखा जो अबतक कि सबसे ज्यादा  
May              2125             16248         रिकार्ड  संख्या है | 
11 June         514                6264

खजुराहो आने वाले पर्यटकों कि ये संख्या  तब है जब यहाँ हवाई सेवा  सिर्फ देहली और बनारस से है | यहाँ आने वाली किंग्फिसर ने 26 मार्च से , जेट एयर वेज ने 30 अप्रेल से और एयर इंडिया ने 15 जून  से अपनी खजुराहो कि सेवाए बंद कर दी हें | 30 जून के बाद से हवाई सेवा फिर शुरू होगी |  यहाँ ट्रेवल एजेंसी  ट्रेवल ब्यूरो के प्रबंधक  अजय कश्यप कहते हें कि  हवाई सेवाए गर्मी के महीने में बंद करने से एक दर्जन दे ज्यादा विदेशी टूरिस्ट ग्रुप ने खजुराहो कि अपनी बुकिंग केंसिल कराइ है | वे कहते हें कि यहाँ पर्यटन को बढावा देने के लिए जरुरी है कि हवाई सेवा नियमित रहे , भले ही इसके लिए छोटे विमानों का उपयोग किया जाये | दूसरा खजुराहो को मुंबई  से सीधी हवाई सेवा से जोड़ा जाये |





कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...