06 अक्टूबर, 2010

,RAHUL Gandhi


सिमी और आर.एस.एस.एक समान = राहुल गाँधी 
रवीन्द्र व्यास 
 कांग्रेस के  युव राज राहुल गाँधी ४से ६  अक्तूबर के   मध्य प्रदेश दौरे  की शुरुआत श्योपुर  से की |अपने मध्य प्रदेश के दौरे में उनने  नोजवानो को कांग्रेस की रीति निति  समझाई और युवक  कांग्रेस में शामिल   होने की अपील भी की  |ये अलग बात हे की इस अपील में उनने एक एसा राजनेतिक बयान टीकमगण  में दे दिया की जिससे आर.एस .एस. के लोगों की भोंहे तन गई |उनने कहा कि सब के लिए दरवाजे खुले हें ,पर क्रिमिनल ना हो विचारधारा कांग्रेस पार्टी जेसी हो ,आर.एस.एस.कि ना हो, सिमी  कि ना हो|
                            गोर तलब हे कि सिमी एक राष्ट्र द्रोही प्रतिबंधित संगठन हे जिसके साथ आर.एस.एस. का नाम जोड़े जाने से संघ के नेताओं का नाराज होना लाजमी हे | हालाँकि टीकमगण  कि सभा का बयान तो एक तरह से शांत  हो गया था | भोपाल कि पत्रकार वार्ता में  उनने इस बयान कि एक तरह से पुष्टि करते हुए कहा  दोनों ही घोर कट्टरवादी संगठन हें |
 अयोध्या काण्ड के बाद से उनका यह बयान एक सोची समझी राजनेतिक समझ का ही हिस्सा माना जा रहा हे | जिसके तहत वे बिहार कि  चुनावी राजनीति  को कहीं ना कहीं प्रभावित करना चाहते हें | उनके इस बयान से भड़के बी.जे.पी. के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कह डाला कि राजनीती में राहुल का जादू नहीं चलने से  वे अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हें |एम्.पी.बी.जे.पी.के अध्यक्ष प्रभात झा ने उनके इस बयान को राष्ट्र वाद के मुंह पर तमाचा करार दिया | 
उनके इस तीन दिवसीय राजनेतिक यात्रा का मकसद युवा वर्ग को कांग्रेस कि तरफ खींचना था | हर जगह उनने युवा वर्ग को उसके संख्या बल का हिसाब समझाया | कि देश में ७० फीसदी युवा हें और उनका राजनेतिक अस्तित्व नगण्य हे | कांग्रेस पार्टी ऐसी हे जिसने युवाओं पर भरोषा किया हे | अब नेता थोपे नहीं जायेंगे आप चुनेंगे | उनने ये भी भरोषा दिलाया कि कोई भाई भतीजा वाद नहीं चलेगा |जो काम करेगा चुनाव लडेगा वो आगे बढेगा |
एक मझे हुए कार्पोरेट जगत के सी.इ.ओ.कि तरह उन्होने अपने हर कार्यक्रम से मिडिया को दूर रखा | कार्यक्रमों में पार्टी के लोगों ने केमरे लगवाये और मिडिया को फुटेज उपलब्ध कराये | 

 


कोई टिप्पणी नहीं:

विकास की उमंग और चुनौतियों के संघर्ष का बुंदेलखंड

  बुंदेलखंड की डायरी  विकास की उमंग और चुनौतियों के  संघर्ष का  बुंदेलखंड  रवीन्द्र व्यास  दो राज्य में बटे बुंदेलखंड के लिए    2025  में कई...